DU Ragging Case: रैगिंग मामले में विश्वविद्यालय ने की आरोपियों पर सख्त कार्रवाई, अब आगे नहीं कर पाएंगे यह काम
Dibrugarh University Ragging Case: डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी रैगिंग केस मामले में विश्वविद्यालय की एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक के दौरान कई अहम एवं सख्त निर्णय लिए गए हैं।
विस्तार
Dibrugarh University Ragging Case: डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी रैगिंग केस मामले में विश्वविद्यालय की एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक के दौरान कई अहम एवं सख्त निर्णय लिए गए हैं। बैठक के दौरान समिति ने सर्वसम्मति से आरोपी चार छात्रों को पूरी तरह से निष्कासित कर दिया है। इतना ही नहीं, रैगिंग विरोधी समिति ने उन्हें सबक सिखाते हुए देश भर के किसी भी विश्वविद्यालय और संस्थान में अगले तीन साल तक प्रवेश लेने से वर्जित कर दिया है।
डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी की एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक के बाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ परमानंद सोनोवाल ने कहा कि हमने चार छात्रों को पूरी तरह से निष्कासित कर दिया और उन्हें तीन साल के लिए देश के किसी अन्य संस्थान में प्रवेश से वंचित कर दिया। ताकि भविष्य में कोई भी छात्र इस तरह रैगिंग लेने का गंभीर अपराध में शामिल होने से पहले अपने करिअर को लेकर सोच -विचार कर करें।
Dibrugarh University ragging case | During the anti-ragging committee meeting, several decisions were taken &we've rusticated 4 students & debarred them from admission to any other institution of the country for three years: Dr Paramananda Sonowal, Registrar, Dibrugarh University pic.twitter.com/yuMDEkmM2H
— ANI (@ANI) November 30, 2022
कमेंट
कमेंट X