फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Dharmendra Pradhan says IIT Delhi Abu Dhabi campus is a symbol of India-UAE friendship

IIT Delhi: प्रधान बोले- अबूधाबी कैंपस भारत-यूएई दोस्ती का प्रतिरूप, जनवरी से शुरू होगी पीजी पाठ्यक्रम की पढ़ाई

Fri, 03 Nov 2023 06:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 03 Nov 2023 06:11 AM IST
सार

अबूधाबी में आयोजित बैठक में भारत और यूएई के बीच लंबे समय से चले आ रहे स्थायी मैत्री संबंधों के साथ-साथ मजबूत व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर प्रमुखता से ध्यान केंद्रित किया गया।

विज्ञापन
Dharmendra Pradhan says  IIT Delhi Abu Dhabi campus is a symbol of India-UAE friendship
सिडनी में धर्मेंद्र प्रधान ने कार्यक्रम को किया संबोधित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा व कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को आईआईटी दिल्ली का अबूधाबी कैंपस का दौरा करते हुए कहा कि यह भारत और यूएई दोस्ती का प्रतिरूप है। आईआईटी अबूधाबी कैंपस में जनवरी 2024 सत्र से पहला मास्टर कोर्स ‘’ एनर्जी ट्रांजिशन’’ और सस्टैनबिलिटी में शुरू किया जाएगा। प्रधान ने तीन दिवसीय यूएई यात्रा के दूसरे दिन यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद से मुलाकात भी की। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने दोनों देशों के बीच मजबूत और स्थायी संबंधों पर जोर दिया।

विज्ञापन

अबूधाबी में आयोजित बैठक में भारत और यूएई के बीच लंबे समय से चले आ रहे स्थायी मैत्री संबंधों के साथ-साथ मजबूत व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर प्रमुखता से ध्यान केंद्रित किया गया।

विज्ञापन

इसमें शिक्षा के क्षेत्र पर विशेष जोर दिया गया। प्रधान ने प्रारंभिक शिक्षा राज्य मंत्री और अध्यक्ष (एडीईके) सारा मुसल्लम से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आईआईटी अबू धाबी कैंपस को आगे बढ़ाने में सारा मुसल्लम का सहयोग सराहनीय है।  इस कैंपस से  भारत की शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के हमारे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक है। इससे आपसी समृद्धि और वैश्विक कल्याण के लिए ज्ञान की शक्ति का लाभ उठाने के ढेर सारे अवसर खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed