फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Dharmendra Pradhan Reviews NEET-UG Re-Exam Preparations, Focus on Exam Security Measures

नीट री-एग्जाम की तैयारियों की समीक्षा: शिक्षा मंत्री ने की हाई लेवल मीटिंग, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

Wed, 27 May 2026 09:57 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 27 May 2026 09:57 PM IST
सार

Dharmendra Pradhan: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट यूजी री-एग्जाम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में परीक्षा सुरक्षा, निगरानी व्यवस्था और छात्रों के लिए बेहतर सुविधाओं पर चर्चा हुई। परीक्षा 21 जून 2026 को 550 शहरों में आयोजित होगी।
 

विज्ञापन
Dharmendra Pradhan Reviews NEET-UG Re-Exam Preparations, Focus on Exam Security Measures
उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

NEET UG Re-Exam: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पूर्व इसरो अध्यक्ष डॉ. के. राधाकृष्णन के साथ नीट यूजी पुनर्परीक्षा की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। डॉ. राधाकृष्णन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) से जुड़ी सिफारिशों के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए गठित उच्चस्तरीय संचालन समिति के अध्यक्ष भी हैं। बैठक में उच्च शिक्षा सचिव, एनटीए के महानिदेशक, एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी और शिक्षा मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल हुए।

विज्ञापन

सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर चर्चा

बैठक के दौरान एनटीए के महानिदेशक ने परीक्षा सुरक्षा को मजबूत करने और परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए उठाए गए अतिरिक्त कदमों की जानकारी दी। इसमें मौजूदा निगरानी तंत्र की समीक्षा और उसे और मजबूत बनाने की योजनाओं पर चर्चा की गई।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि परीक्षा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, लेकिन इसके साथ-साथ परीक्षा केंद्रों पर छात्रों के लिए बेहतर सुविधाएं और अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करना भी उतना ही जरूरी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

21 जून को होगी परीक्षा

नीट यूजी पुनर्परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के 550 शहरों में स्थित 5400 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed