फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi violence: students who do not take exams, exam will happen again by cbse

दिल्ली हिंसा: परीक्षा न देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर, फिर से होगा एग्जाम

Thu, 27 Feb 2020 02:34 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Thu, 27 Feb 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
Delhi violence: students who do not take exams, exam will happen again by cbse
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई बोर्ड यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन उन छात्र-छात्राओं के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करेंगा, जो दिल्ली हिंसा के कारण परीक्षा केंद्र पहुंचने में असमर्थ रहे। सीबीएसई ने स्कूलों के प्राधानाचार्य से उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के कारण 10वीं, 12वीं की परीक्षा देने न पहुंच सके छात्रों की जानकारी भेजने का कहा है।

विज्ञापन


सीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा- छात्रों के तनाव को कम करने के लिए बोर्ड इन छात्रों के लिए नए सिरे से परीक्षा आयोजित करेगा। प्रभावित छात्रों के लिए परीक्षा की अगली तारीख जल्द ही अधिसूचित की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अमेरिका के पांच सबसे अमीर राष्ट्रपति, जानें किसके पास कितनी संपत्ति
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सीबीएस ने दिल्ली में सीएए समर्थकों और विरोधियों के बीच भड़की हिंसा को देखते हुए गुरुवार 27 फरवरी यानी आज होने वाली 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा टाल दी है। सीबीएसई ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा को उत्तर पूर्वी और पूर्वी दिल्ली के कुल 80 केंद्रों पर स्थगित कर दिया है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार के आग्रह तथा छात्रों, कर्मचारियों एवं माता पिता को होने वाली कठिनाईयों से बचने के लिए बोर्ड ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के उत्तर पूर्व के हिस्से में कल होने वाली 12 वीं की अंग्रेजी की परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है ।’’ उत्तर पूर्व दिल्ली के 73 केंद्रों पर और पूर्वी दिल्ली के सात केंद्रों पर कल होने वाली यह परीक्षा स्थगित की गयी है। अधिकारी ने बताया, ‘‘दिल्ली के बाकी हिस्सों में परीक्षा कार्यक्रम के अनुरूप ही आयोजित की जाएगी । प्रभावित छात्रों के लिए परीक्षा की अगली तारीख जल्दी ही घोषित की जाएगी ।’’

ये भी पढ़ें- अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप ने भी बनवाया था ताजमहल, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed