फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   delhi university will release cut off list in october, delayed process due to cbse improvement exam

डीयू: अक्तूबर तक जारी हो सकती है कट-ऑफ सूची, सीबीएसई इंप्रूवमेंट परीक्षा की वजह से हो सकती है देरी

Tue, 17 Aug 2021 03:11 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 17 Aug 2021 03:11 PM IST
सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) सुधार परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों को समायोजित करने के लिए प्रवेश कार्यक्रम को एक महीने तक बढ़ा देगा।

विज्ञापन
delhi university will release cut off list in october, delayed process due to cbse improvement exam
Delhi University

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय 1 अक्टूबर को स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कट-ऑफ सूची जारी कर सकता है। इसके साथ ही 4 अक्टूबर को लगभग 65 कॉलेजों में तकरीबन 70,000 यूजी सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की संभावना है। जो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) सुधार परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों को समायोजित करने के लिए प्रवेश कार्यक्रम को एक महीने तक बढ़ा देगा।

विज्ञापन

अभी नहीं तय हुई हैं तारीखें
इससे पहले, विश्वविद्यालय को पहली कट-ऑफ सूची 8-9 सितंबर तक घोषित करनी थी। एडमिशन विभाग की डीन पिंकी शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अभी तारीखों की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन संभावना है कि कट ऑफ लिस्ट अक्टूबर के पहले हफ्ते में जारी की जा सकती है। 

विज्ञापन

इस वजह से किया कैलेंडर में बदलाव

डीन बताती हैं कि सीबीएसई की इम्प्रूवमेंट परीक्षा, कई प्रवेश परीक्षाएं और डीयू प्रवेश परीक्षा (DUET) होने की वजह से यह निर्णय लिया गया है। ये परीक्षाएं 1 अक्टूबर को समाप्त हो जाएंगी। दरअसल प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम आने के बाद छात्र अक्सर अन्य पाठ्यक्रमों में स्थानांतरित हो जाते हैं, इसलिए हमने 4 अक्टूबर के बाद प्रवेश शुरू करने की योजना बनाई।

अभी तक 3 लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए

विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, डीयू को अब तक 318,158 पंजीकरण प्राप्त हुए हैं, जिसमें 147,435 छात्रों ने अपनी भुगतान प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। इनमें 82,155 महिलाएं और 65,507 पुरुष उम्मीदवार हैं। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से 20,000 से अधिक आवेदन आए हैं। आवेदन करने वाले 121,000 से अधिक उम्मीदवार सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों से हैं। विश्वविद्यालय को अपने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए 137,084 पंजीकरण प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन

जिन अभ्यर्थियों का परिणाम नहीं आया है वे कैसे कर सकते हैं आवेदन

एडमिशन विभाग के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि पंजीकरण की समय सीमा बढ़ाने की कोई योजना नहीं है, यह 31 अगस्त को समाप्त हो रही है। छात्र 'परिणाम घोषित नहीं' श्रेणी का चयन कर सकते हैं और बाद में अपना परिणाम अपडेट कर सकते हैं। सीबीएसई ने हमसे उन छात्रों पर विचार करने का अनुरोध किया था, जिन्हें अपने स्कोर से संतुष्ट नहीं होने पर शारीरिक परीक्षा में बैठने का विकल्प दिया गया था। इसलिए आवेदन पत्र में यह विकल्प दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed