फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi University PG Admission 2023 Two Merit List will be Out One for Direct and Another for CUET PG

DU Admission: पीजी दाखिले के लिए दो अलग-अलग मेरिट होंगी जारी, एक सीयूईटी संयुक्त स्कोर वाली तो दूसरी...

Sun, 02 Jul 2023 01:12 PM IST
देवेश शर्मा रश्मि शर्मा
रश्मि शर्मा Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 02 Jul 2023 01:12 PM IST
सार

DU Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय के 77 स्नातकोत्तर कोर्सेज की 13,500 सीटों पर दाखिले के लिए दो अलग-अलग मेरिट जारी होंगी। इनमें से एक मेरिट डीयू और बाहरी विश्वविद्यालयों के छात्रों के सीयूईटी स्कोर के आधार पर संयुक्त मेरिट होगी।

विज्ञापन
Delhi University PG Admission 2023 Two Merit List will be Out One for Direct and Another for CUET PG
Delhi University - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के 77 स्नातकोत्तर कोर्सेज की 13500 सीटों पर दाखिले के लिए दो अलग-अलग मेरिट जारी होंगी। इनमें से एक मेरिट डीयू और बाहरी विश्वविद्यालयों के छात्रों के सीयूईटी स्कोर के आधार पर संयुक्त मेरिट होगी। जबकि दूसरी मेरिट केवल डीयू के छात्रों के लिए ही जारी की जाएगी। यह प्रत्येक कोर्सेज के लिए अलग-अलग होगी। मालूम हो कि डीयू के स्नातकोत्तर कोर्सेज में इस बार दाखिले सीयूईटी स्कोर के आधार पर होने हैं।

विज्ञापन

डीयू के 58 विभागों में 77 स्नातकोत्तर प्रोग्राम की 13500 सीटें हैं। इनमें एनसीवेब(नॉन कॉलिजिऐट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड) की सीटें भी शामिल हैं। डीयू में इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) की ओर से आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट के माध्यम से प्राप्त अंकों के आधार पर दाखिला लेने का फैसला लिया गया है। सभी स्नातकोत्तर कोर्सेज में दाखिला कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम(सीएसएएस पीजी) के आधार पर होगा। इस सिस्टम के माध्यम से छात्रों को अपना पंजीकरण करना होगा। एनटीए द्वारा परिणाम घोषित किए जाने के बाद सीएसएएस-पीजी शुरू होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, सीट आवंटन प्रणाली में प्रत्येक प्रोग्राम के लिए अलग-अलग सूची होगी। मेरिट सूची की दो श्रेणियां होंगी। पहली सूची कॉमन मेरिट लिस्ट होगी। यह सूची दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले व बाहरी विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले छात्रों की संयुक्त सूची होगी। दूसरी श्रेणी के लिए केवल दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को मेरिट सूची में रखा जाएगा। प्रोग्राम आधारित मेरिट सूची में सीटों की उपलब्धता को देखते हुए छात्रों की सर्वोच्च संभावित वरीयता के अनुसार उन्हें सीट आवंटित की जाएगी।

विज्ञापन

स्नातकोत्तर में पंजीकरण के लिए करना होगा इंतजार

डीयू के स्नातकोत्तर कोर्सेज में दाखिला के लिए पंजीकरण व प्रवेश प्रक्रिया अभी शुरु नहीं हुई है। अभी पंजीकरण प्रक्रिया के लिए छात्रों को इंतजार करना होगा। ऐसी संभावना है कि जुलाई के दूसरे सप्ताह के बाद ही पंजीकरण की प्रक्रिया शुरु हो। इससे पहले इस साल शुरु किए गए तीन नए बीटेक प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed