DU Results 2019-20: दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी किए परीक्षा के परिणाम, ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) ने 05 मार्च, 2020 को नवंबर-दिसंबर में आयोजित हुई अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपने परिणाम को दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की आधिकारिक वेबसाइट exam.du.ac.in पर देख सकते हैं।
जो उम्मीदवार डीयू UG/PG नवंबर-दिसंबर परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने स्कोर कार्ड को भी ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की प्रक्रिया के लिए अपने स्टेटमेंट ऑफ मार्क्स / स्कोर कार्ड का प्रिंट लें कर उसे सुरक्षित रख लें।
दिल्ली विश्वविद्यालय UG/PG नवंबर-दिसंबर परीक्षा 2019 में सभी कॉलेजों में आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी अपने परीक्षा परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदक परिणाम को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय UG/PG नवंबर-दिसंबर परीक्षा 2019 परिणाम ऐसे करें चेक:
चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय exam.du.ac.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : होमपेज पर आपको डीयू UG / PG नवंबर-दिसंबर परीक्षा 2019 परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब नए पेेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 4 : सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5 : आपका डीयू UG/PG Nov-Dec परीक्षा 2019 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 6 : परिणाम को डाउनलोड करें, एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
डीयू UG/PG नवंबर-दिसंबर परीक्षा 2019 परिणाम को देखने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें- CRPF में निकली बंपर भर्तियां, 12वीं पास के लिए 1412 पद खाली
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X