फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi University Decides to Show Internal Marks on Samarth Portal, Resolving Student Absenteeism Complaints

DU: डीयू ने लिया फैसला, समर्थ पोर्टल पर दिखाए जाएंगे आंतरिक अंक; छात्रों की अनुपस्थिति की शिकायतें होंगी दूर

Wed, 30 Apr 2025 12:54 PM IST
शाहीन परवीन रश्मि शर्मा
रश्मि शर्मा Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 30 Apr 2025 12:54 PM IST
सार

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय ने पारदर्शिता लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब छात्र समर्थ पोर्टल पर अपने आंतरिक मूल्यांकन और प्रैक्टिकल अंकों को देख सकेंगे, जिससे अनुपस्थिति दिखाने की शिकायतें दूर होंगी।

विज्ञापन
Delhi University Decides to Show Internal Marks on Samarth Portal, Resolving Student Absenteeism Complaints
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

DU: दिल्ली विश्वविद्यालय में अब छात्र अपने आंतरिक मूल्यांकन, ट्यूटोरियल और प्रैक्टिकल के अंकों को पोर्टल पर देख सकेंगे। डीयू ने रिजल्ट में पारदर्शिता लाने के लिए इन अंकों को समर्थ पोर्टल पर अपलोड करने का फैसला किया है। छात्रओं को समर्थ पोर्टल पर इन अंकों को देखने की सुविधा पहली बार मिलेगी। इस सुविधा के मिलने से छात्रों को पता चल सकेगा कि उसके अंक कहां और क्यों कम हैं।

विज्ञापन


दरअसल, कई छात्रों की शिकायत रहती है कि उन्हें आंतरिक मूल्यांकन में अनुपस्थित दिखाया गया है। हाल में ही व्यवस्था की अमली जामा पहनाने के लिए डीयू प्रशासन के साथ सभी कॉलेज प्रिंसिपल की बैठक हुई। इस बैठक में इन अंकों को समर्थ पोर्टल पर अपलोड करने को लेकर चर्चा हुई। रिजल्ट में पारदर्शिता लाने और छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। इस तरह की व्यवस्था होने से छात्रों की कई समस्याओं का समाधान भी हो सकेगा।
विज्ञापन


चर्चा है कि इसे अभी हाल में आने बाले रिजल्ट से लागू कर दिया जाएगा। अभी तक रिजल्ट के बाद चारों को जो अंकतालिका दी जाती है, उसमें आंतरिक मूल्यांकन, प्रैक्टिकल के ग्रेड लिखे होते हैं। इससे छात्रों को इनमें मिले अंकों का पता नहीं चल पाता है, लेकिन नई व्यवस्था के आने से यह रिजल्ट से पहले अपने अंकों को देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल छात्रों को रिजल्ट आने के बाद आंतरिक मूल्यांकन, प्रैक्टिकल व ट्यूटोरियल के ग्रेड का पता चलता है। उन्हें कहां कितने अंक मिले और कम अंक क्यों मिले, इसका पता नहीं चलता है। उन्हें अनुपस्थित तक दिखा दिया जाता है, जबकि उन्होंने आंतरिक मूल्यांकन प्रैक्टिकल दिए होते हैं। इस कारण से उनके रिजल्ट पर भी असर पड़ता है। नई सुविधा मिलने स से छात्र रिजल्ट जारी होने से पहले ही समर्थ पोर्टल पर अपने लॉग इन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपने अंक देख सकेंगे।

छात्रों को होगा लाभ और रहेगी पारदर्शिता

आंतरिक मूल्यांकन, प्रैक्टिकल और ट्यूटोरियल के अंकों को समर्थ पोर्टल पर देख सकने की व्यवस्था की जा रही है। इससे छात्रों को लाभ होगा और पारदर्शिता रहेगी। अब तक अंवा देख नहीं सकने के कारण उन्हें समस्या होती थी और वह अपना रिजल्ट खराब होने की शिकायत भी करते थे। यह जो रिजल्ट में अनुपस्थित होने की शिकायत करते थे, वह भी हल हो जाएगी। 
डॉ विपिन अग्रवाल, प्राचार्य, आबिंदो कॉलेज (सांध्य)

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed