{"_id":"67b7e8656397dfabaf01fe09","slug":"delhi-university-convocation-ceremony-160-students-will-get-medals-dharmendra-pradhan-chief-guest-2025-02-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi University: डीयू के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे धर्मेंद्र प्रधान; 160 छात्रों को मिलेंगे मेडल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Delhi University: डीयू के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे धर्मेंद्र प्रधान; 160 छात्रों को मिलेंगे मेडल
Fri, 21 Feb 2025 08:15 AM IST
शिवम गर्ग
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 21 Feb 2025 08:15 AM IST
सार
Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय का 101वां दीक्षांत समारोह 22 फरवरी 2025 को आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान होंगे, जबकि अध्यक्षता कुलपति प्रो. योगेश सिंह करेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, (DU)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) का 101वां दीक्षांत समारोह 22 फरवरी को आयोजित होने जा रहा है। इस विशेष अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह करेंगे। इस कार्यक्रम में 2024 में अपनी डिग्री पूरी करने वाले UG, PG और PhD के छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
इनमें स्नातक स्तर पर 70, स्नातकोत्तर स्तर पर 89 गोल्ड मेडल शामिल हैं। माखन लाल गोल्ड सेंट स्टीफंस कॉलेज की छात्रा तृप्ति गर्ग, राम बहादुर, बृज मोहन लाल साहेब को मेमोरियल गोल्ड मेडल, हिंदू कॉलेज के छात्र के कार्तिक, डॉ. सीडी देशमुख मेमोरियल गोल्ड मेडल मिरांडा हाउस की छात्रा अंकिता चौधरी को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
160 छात्रों को मिलेंगे मेडल
इसमें स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के नियमित व नॉन कॉलिजिएट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) के कुल 84, 258 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी। वहीं 494 विद्यार्थियों को पीएचडी की डिग्री मिलेगी। 194 छात्रों को मेडल व पुरस्कार दिए जाएंगे। डीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने बताया कि विश्वविद्यालय के खेल परिसर स्थित मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित होने वाले समारोह में कुल 194 विद्यार्थियों को गोल्ड, सिल्वर मेडल व पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसमें 159 गोल्ड मेडल, एक सिल्वर मेडल है।
विज्ञापन
इनमें स्नातक स्तर पर 70, स्नातकोत्तर स्तर पर 89 गोल्ड मेडल शामिल हैं। माखन लाल गोल्ड सेंट स्टीफंस कॉलेज की छात्रा तृप्ति गर्ग, राम बहादुर, बृज मोहन लाल साहेब को मेमोरियल गोल्ड मेडल, हिंदू कॉलेज के छात्र के कार्तिक, डॉ. सीडी देशमुख मेमोरियल गोल्ड मेडल मिरांडा हाउस की छात्रा अंकिता चौधरी को दिया जाएगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X