Delhi University: यूजी में ब्रिज कोर्स के बाद चार वर्षीय डिग्री में ले सकते हैं दाखिला, यहां समझिए प्रक्रिया
NEP 2020: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पारपंरिक स्नातक डिग्री प्रोग्राम के छात्र भी अब चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम में दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए एक ब्रिज कोर्स भी शुरू किया जायेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEP 2020: पारपंरिक स्नातक डिग्री प्रोग्राम के छात्र भी अब चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम में दाखिला ले सकते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम से जुड़ने के लिए छात्र को ब्रिज कोर्स करना होगा। इसके लिए स्नातक के अंतिम वर्ष के छात्र को ब्रिज कोर्स करना होगा। ब्रिज कोर्स के माध्यम से पढ़ाई का गैप दूर करना होगा।
विश्वविद्यालय जुलाई से कर सकेंगे लागू
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत देश के सभी विश्वविद्यालयों को चार वर्षीय स्नातक डिग्री प्रोग्राम और नए पाठ्यक्रम से पढ़ाई को मंजूरी दे दी है। जुलाई के दूसरे हफ्ते तक नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। इस दौरान अन्य विश्वविद्यालय भी एनईपी के तहत चार वर्षीय स्नातक डिग्री प्रोग्राम में पढ़ाई को मंजूरी दे देंगे।
इसके बाद तीन वर्षीय स्नातक डिग्री के अंतिम वर्ष के छात्र चार वर्षीय यूजी डिग्री प्रोग्राम में दाखिला ले सकेंगे। हालांकि तीन वर्षीय स्नातक डिग्री से चार वर्षीय स्नातक डिग्री प्रोग्राम में शिफ्ट होने से पहले छात्र को ब्रिज कोर्स करने का प्रावधान किया गया है।
ब्रिज कोर्स करना है या नहीं, इसका फैसला चार वर्षीय यूजी डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई करवाने वाला विश्वविद्यालय करेगा। दरअसल, तीन वर्षीय डिग्री प्रोग्राम और चार वर्षीय यूजी डिग्री प्रोग्राम के सिलेब्स अलग हैं। ऐसे में पहले यह देखा जाएगा कि छात्र सीधे चार वर्षीय यूजी प्रोग्राम में शिफ्ट होगा या फिर ब्रिज कोर्स से पढ़ाई के गैप को दूर किया जाए। यह ब्रिज कोर्स ऑनलाइन भी किया जा सकता है।
कमेंट
कमेंट X