{"_id":"67ad6b522ed4083c030b4a51","slug":"delhi-university-bags-16-awards-in-38th-aiu-inter-university-north-west-zone-youth-festival-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU: 38वें क्षेत्रीय युवा महोत्सव में डीयू को 16 पुरस्कार, साहित्यिक श्रेणी में ओवरऑल दूसरा स्थान मिला","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU: 38वें क्षेत्रीय युवा महोत्सव में डीयू को 16 पुरस्कार, साहित्यिक श्रेणी में ओवरऑल दूसरा स्थान मिला
Thu, 13 Feb 2025 09:17 AM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Thu, 13 Feb 2025 09:17 AM IST
सार
Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय ने 38वें एआईयू अंतर-विश्वविद्यालय उत्तर पश्चिम क्षेत्र युवा महोत्सव में सोलह पुरस्कार जीते। डीयू कल्चर काउंसिल के अध्यक्ष अनूप लाठर ने इस संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी, हिसार में 8 से 12 फरवरी तक आयोजित इस महोत्सव में दिल्ली विश्वविद्यालय की 20 टीमों के 41 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
AIU Inter-University North West Zone Youth Festival
- फोटो : AIU Inter-University North West Zone Youth Festival - PC : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय ने एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटी (AIU) के 38वें अंतर- विश्वविद्यालय क्षेत्रीय युवा महोत्सव में कुल 16 पुरस्कार जीते हैं। संगीत श्रेणी में ओवरऑल ट्रॉफी का प्रथम विजेता भी डीयू बना है। साहित्यिक श्रेणी में ओवरऑल ट्रॉफी का दूसरा विजेता भी डीयू रहा है। ओवरऑल ट्रॉफी में दिल्ली विश्वविद्यालय फर्स्टरनर अप रहा है। यह महोत्सव हिसार के ओम स्टर्लिंग ग्लोबल विश्वविद्यालय में आठ फरवरी से 12 फरवरी तक आयोजित किया गया।
विज्ञापन
डीयू कल्चर काउंसिल के चेयरपर्सन अनूप लाठर ने बताया कि पांच दिवसीय इस महोत्सव में दिल्ली विश्वविद्यालय की कुल 20 टीमों में से 41 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। विभिन्न प्रतियोगिताओं में डीयू के प्रतिभागियों ने पांच प्रथम, चार द्वितीय, पांच तृतीय, एक चतुर्थ और एक पांचवां पुरस्कार प्राप्त किया है।
विज्ञापन
डीयू कल्चर काउंसिल के डीन प्रो. रविंद्र कुमार ने बताया कि वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (पर्क्यूशन), वेस्टर्न वोकल, ऑन स्पॉट फोटोग्राफी और क्विज में डीयू की टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि क्लासिकल वोकल, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (नॉन-पर्क्यूशन), ऑन द स्पॉट पेंटिंग और वाद विवाद श्रेणियों में डीयू की टीमों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार लाइट वोकल (भारतीय), समूह गान, क्लासिकल डांस, मिमिक्री और कार्टूनिंग की श्रेणियों में डीयू की टीमों को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
कमेंट
कमेंट X