फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi University Admissions DU Issues Important Advisory For SC ST Candidates Know Latest Updates

DU Admissions: डीयू ने एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को दी बड़ी राहत, पढ़ें दाखिला संबंधी अहम नोटिस

Sat, 22 Oct 2022 08:50 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 22 Oct 2022 08:50 PM IST
सार

Delhi University Admissions: दिल्ली विश्वविद्यालय ने अनुसूचित जाति (एससी) / अनुसूचित जनजाति (एसटी) और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों को बड़ी राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन
Delhi University Admissions DU Issues Important Advisory For SC ST Candidates Know Latest Updates
Delhi University Admissions - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Delhi University Admissions: दिल्ली विश्वविद्यालय ने अनुसूचित जाति (एससी) / अनुसूचित जनजाति (एसटी) और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों को बड़ी राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने आरक्षित श्रेणी (एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस) उम्मीदवारों और अन्य उम्मीदवार जो दाखिला प्रक्रिया में जरूरी आरक्षित श्रेणी प्रमाण- पत्र जमा करने में विफल रहे हैं। 

विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय के मुताबिक कैटेगरी सर्टिफिकेट न मिलने के कारण ऐसे उम्मीदवारों के लिए सीएसएएस राउंड-1 में सीट आवंटन खारिज कर दिया गया है। ऐसे सभी उम्मीदवारों को सीएसएएस राउंड-2 में अनारक्षित श्रेणी में माना जाएगा, जो अनारक्षित श्रेणी में सीटों की उपलब्धता के अधीन होगा।  डीयू ने अपने सार्वजनिक नोटिस में कहा गया है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के सामान्य सीट आवंटन प्रणाली में आवेदन करने के लिए अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी-एनसीएल / पीडब्ल्यूबीडी / सीडब्ल्यू श्रेणी से संबंधित उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपने आवश्यक दस्तावेज / प्रमाण पत्र जमा करना सुनिश्चित करें। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, दिल्ली विश्वविद्यालय ने पहली मेरिट सूची के लिए सीट आवंटन की समय सीमा 24 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। अब तक, 72 हजार से अधिक छात्रों ने अपने आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम को स्वीकार कर लिया है। डीयू की अधिसूचना में कहा गया है किजिन उम्मीदवारों को सीएसएएस राउंड-1 में सीट आवंटित की गई है, उन्हें डैशबोर्ड के माध्यम से आवंटन स्वीकार करना होगा। अब से, कॉलेज के प्रिंसिपल से अनुमोदन प्राप्त करने के बाद, उन्हें प्रवेश की पुष्टि के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed