DU Admissions 2020: तीसरी कट ऑफ के लिए ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया शुरू
DU Admissions 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय की तीसरी कट-ऑफ सूची के तहत सोमवार से ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें कि इस साल वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से डीयू में दाखिले की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है और देरी से भी हो रही है। इससे पहले शनिवार को विश्वविद्यालय की तीसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी हुई थी।
डीयू की दूसरी कट-ऑफ लिस्ट के तहत हुए ऑनलाइन दाखिले में लगभग 82 प्रतिशत सीटें भर गई हैं। विश्वविद्यालय की पहली कट-ऑफ सूची 10 अक्तूबर को जारी की गई थी। लगभग 50 प्रतिशत सीटें पहली सूची के तहत भरी गई थी। तीसरे कट-ऑफ के तहत दाखिले के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन करें।
इस साल दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक के विभिन्न कोर्सों के लिए 70 हजार सीटें हैं। डीयू में कट-ऑफ के आधार पर ही छात्रों को दाखिला मिलता है। कट-ऑफ के हिसाब से कॉलेज चुनने के बाद छात्रों के डॉक्यूमेंट्स की जांच होती है। डीयू प्रशासन छात्रों के शैक्षिक दस्तावेजों की जांच करता है। इस साल डीयू की कट-ऑफ में कई कॉलेजों की कट-ऑफ सौ फीसदी गई है। विश्वविद्यालय की तीसरी कटऑफ के तहत अधिकांश कॉलेजों की कटऑफ 90 फासदी से अधिक है। हालांकि, कुछ कॉलेज ऐसे भी हैं जिनकी कटऑफ 80% या उससे कम है।
कमेंट
कमेंट X