फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   delhi university 2019 take action when students upload duplicate certificate

अगर DU में दाखिले के लिए फर्जी दस्तावेजों का किया इस्तेमाल तो होगी कड़ी कार्रवाई

Wed, 29 May 2019 10:27 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 29 May 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
delhi university 2019 take action when students upload duplicate certificate

दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2019-20 में दाखिले के लिए जल्द ही शुरू होने वाली दाखिला प्रक्रिया के लिए दस्तावेज तैयार करने की सलाह दी है। प्रशासन ने छात्रों को आगाह किया है कि यदि वह ऑनलाइन फॉर्म भरते समय फर्जी दस्तावेज अपलोड करते हैं तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी। साथ ही दस्तावेज अपलोड नहीं करने पर फॉर्म का प्रिव्यू भी नहीं देख सकेंगे।

विज्ञापन

 
डीयू में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय दस्तावेज को दाखिला पोर्टल पर अपलोड करना होगा। प्रशासन का कहना है कि इसके लिए छात्रों को अपने सभी दस्तावेज किसी लैपटॉप या डेस्कटॉप पर पहले से ही स्कैन कर के रखने होंगे। सभी दस्तावेज पर छात्रों के खुद के हस्ताक्षर होने चाहिए व स्वयं सत्यापित होने चाहिए। छात्रों को अपनी 10-50 केबी की पासपोर्ट साइज फोटो भी तैयार रखनी होगी। इसके साथ ही छात्र को अपने 10-50 केबी साइज में अपने हस्ताक्षर स्कैन करके रखने होंगे। यदि आवेदन के समय यह प्रमाणपत्र आवेदक के पास नहीं है तो इसके लिए छात्र इनकी स्लिप (प्रमाणपत्र आवेदन स्लिप) भी भर सकता है। वह मूल दस्तावेज को आवेदन के समय जमा करा सकता है। कॉलेज में उसके दस्तावेज का  वेरिफिकेशन होगा। 
विज्ञापन


इन दस्तावेज को रखना है तैयार -

  1. स्वयं सत्यापित दसवीं का जन्म प्रमाण पत्र।
  2. स्वयं सत्यापित बारहवीं बोर्ड की अंक तालिका।
  3. आवेदक के नाम एससी, एसटी, कश्मीरी विस्थापित, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के प्रमाणपत्र।
  4. आवेदक के नाम ओबीसी का नॉन क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र।
  5. एसडीएम कार्यालय से जारी ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र।
  6. स्पोर्ट्स व ईसीए के स्वयं सत्यापित प्रमाणपत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed