फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   delhi university 2019 Compartment students will not be able to apply

DU में प्रवेश लेना मुश्किल, कंपार्टमेंट वाले छात्र नहीं कर सकेंगे आवेदन

Wed, 29 May 2019 09:57 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 29 May 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
delhi university 2019 Compartment students will not be able to apply
दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2019-20 में 12वीं में कंपार्टमेंट लाने वाले छात्र स्नातक कोर्सेज में दाखिला नहीं ले सकेंगे। दरअसल इस बार कंपार्टमेंट के छात्रों का आवेदन ही स्वीकार नहीं किया जाएगा। बीते साल तक कंपार्टमेंट आने पर भी उन्हें ऑनलाइन आवेदन करने की छूट थी। ऐसे छात्रों को दाखिला कंपार्टमेंट परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर मिलता था। कंपार्टमेंट वाले आवेदन नहीं कर सकेंगे। इसकी घोषणा डीयू दाखिला बुलेटिन ड्रॉफ्ट में की गई है। 
विज्ञापन


डीयू में यूजी कोर्सेज (स्नातक पाठ्यक्रमों) में दाखिले के लिए राहत की बात यह होती थी कि जिन छात्रों की 12वीं में कंपार्टमेंट आती थी उनके आवेदन को भी स्वीकार किया जाता था। उन्हें फॉर्म कंपार्टमेंट आने की जानकारी देनी होती थी, लेकिन इस बार इस व्यवस्था को खत्म किया जा रहा है। इस बार यदि कंपार्टमेंट लाने वाला छात्र ऑनलाइन आवेदन करने का प्रयास करेंगे तो दाखिला पोर्टल का सॉफ्टवेयर उसके आवेदन को स्वीकार ही नहीं करेगा। इस तरह से कंपार्टमेंट वाले छात्र डीयू के किसी भी कॉलेज में दाखिले के योग्य नहीं होंगे। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि डीयू में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया इस सप्ताह के अंत में या फिर एक जून से शुरू होने की संभावना है। आवेदन करने के लिए आवेदकों को लगभग 15 दिन का समय दिया जाएगा। दाखिले के लिए डीयू ने दाखिला बुलेटिन का ड्रॉफ्ट तैयार कर लिया है। इस ड्रॉफ्ट के अनुसार डीयू में आवेदन करने के लिए छात्र का प्रत्येक विषय में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। 12वीं का रिजल्ट कंपार्टमेंट होने पर वह आवेदन का योग्य नहीं है, जबकि गैप ईयर होने से दाखिले में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। साथ ही इन छात्रों के अंकों में भी किसी प्रकार की कटौती नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed