फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi Teachers University to Get Permanent Campus in Narela, 12.5 Acres Allotted by DDA

DT University: नरेला में बनेगा दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी का स्थाई कैंपस, डीडीए से मिली 12.5 एकड़ जमीन

Sun, 04 May 2025 11:02 AM IST
शाहीन परवीन रश्मि शर्मा
रश्मि शर्मा Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 04 May 2025 11:02 AM IST
सार

Delhi Teachers University: दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी को जल्द ही नरेला में अपना स्थाई कैंपस मिलने जा रहा है। डीडीए ने इसके लिए 12.5 एकड़ जमीन आवंटित की है, जहां अगले एक-दो साल में पर्यावरण हितैषी भवनों का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
Delhi Teachers University to Get Permanent Campus in Narela, 12.5 Acres Allotted by DDA
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

Delhi Teachers University: दिल्ली में तीन साल पहले अस्थायी कैंपस में शुरु हुई दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी (डीटीयू) का पता बदलेगा और नया ठिकाना मिल जाएगा। डीटीयू का अब नया पता नरेला इलाका होगा।

विज्ञापन


जहां हाल ही में विवि को स्थायी कैंपस के लिए डीडीए से करीब 12.5 एकड़ जमीन आवंटित हुई है। अब विवि को डीडीए से इस जमीन का कब्जा मिलने का इंतजार है। इसकी तैयारियां अभी प्रारंभिक चरण में हैं। विवि का यह नया कैंपस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हो और पर्यावरण हितैषी हो, इस बात का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन


मालूम हो कि डीटीयू की शुरूआत तत्कालीन सरकार (आम आदमी पार्टी) ने वर्ष 2022 में की थी। तब से यह विवि मुखर्जी नगर स्थित आउट्रम लाइंस में एक अस्थायी कैंपस में चल रहा है। स्थान की कमी की वजह से विवि को नए कोर्सेज को शुरू करने में भी दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीटीयू के कुलपति प्रो धनंजय जोशी ने बताया कि हमें डीडीए की ओर से 12.5 एकड़ जमीन आवंटित हो गई है। हाल ही में दिल्ली सरकार की ओर से जारी बजट में दिल्ली के सात विश्वविद्यालयों को पांच सौ करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इन सात विश्वविद्यालयों में एक विश्वविद्यालय हमारा भी है।

सात विश्वविद्यालयों को मिल चुकी है जमीन

प्रो जोशी ने बताया कि अभी हम डीडीए से जमीन का कब्जा मिलने का इंतजार कर रहे हैं। विवि सरकार से निवेदन करेगा कि वह कैंपस का निर्माण किस सरकारी संस्था से करवाएगी। हमारा प्रयास होगा कि यह कैंपस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हो और पर्यावरण से तालमेल बिठाने वाला हो। इसको बनने में दो से तीन साल का समय लग जाएगा।

एजुकेशन हब के तौर पर विकसित हो रहा नरेला नरेला को एजुकेशन हब के तौर पर विकसित किया जा रहा है। दिल्ली के सात विभिन्न विश्वविद्यालयों को उनके परिसर के विकास के लिए जमीन आवंटित की गई है।

नरेला एजुकेशन हब के लिए जिन विश्वविद्यालयों को जमीन आवंटित की गई है उनमें दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय, इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी व इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वूमेन शामिल है। वहां तक मेट्रो की पहुंच भी हो गई है। इस कारण से छात्रों को आवागमन में दिक्कत नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed