Delhi: दिल्ली के शिक्षकों की होगी नए सिरे से ऑनलाइन प्रोफेशनल ट्रेनिंग, एससीईआरटी ने खोली आवेदन विंडो
Delhi: दिल्ली के सरकारी और निजी स्कूलों के शिक्षक नए सिरे से ऑनलाइन प्रोफेशनल ट्रेनिंग करेंगे। एससीईआरटी ने निष्ठा योजना, जनरल सीपीडी और नैनो कोर्स दोबारा शुरू किए हैं। दीक्षा पोर्टल पर नामांकन 10 मार्च 2026 तक खुले रहेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi: दिल्ली के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को एक बार फिर ऑनलाइन प्रोफेशनल ट्रेनिंग का मौका मिलेगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने मौजूदा शैक्षणिक सत्र के लिए निष्ठा योजना, जनरल कंटीन्यूअस प्रोफेशनल डेवलपमेंट (CPD) और नैनो कोर्स दोबारा शुरू करने की घोषणा की है।
यह ट्रेनिंग सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के शिक्षकों, स्कूल प्रमुखों और शिक्षक प्रशिक्षकों के लिए होगी।
निष्ठा के तहत किन विषयों पर होगी ट्रेनिंग
एससीईआरटी के अनुसार, निष्ठा (National Initiative for School Heads’ and Teachers’ Holistic Advancement) कार्यक्रम के तहत फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरसी (FLN) और अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ECCE) से जुड़े कोर्स कराए जाएंगे।
ये कोर्स अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में उपलब्ध होंगे और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप प्रारंभिक कक्षाओं की पढ़ाई को मजबूत करने पर फोकस करेंगे।
जनरल सीपीडी और नैनो कोर्स की खास बातें
जनरल सीपीडी कोर्स में शिक्षकों को मौजूदा समय के महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें साइबर हाइजीन, सोशल मीडिया सेफ्टी, साइबर क्राइम, डिजिटल वेलनेस, समावेशी शिक्षा, टेक्नो-पेडागॉजी, मीडिया लिटरेसी, वित्तीय सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी, ई-वेस्ट जैसे पर्यावरणीय खतरे, एक्शन रिसर्च और ओपन एजुकेशनल रिसोर्स का उपयोग शामिल है। इसके अलावा, साइबर स्पेस सेफ्टी से जुड़े नैनो कोर्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
दीक्षा पोर्टल पर करना होगा रजिस्ट्रेशन
एससीईआरटी ने बताया कि सभी कोर्स दीक्षा (DIKSHA) पोर्टल पर डिजिटल फॉर्मेट में उपलब्ध हैं। यहां वीडियो लेसन, टेक्स्ट स्टडी मटीरियल और असेसमेंट दिए गए हैं, जिससे शिक्षक तय समय के भीतर अपनी सुविधा के अनुसार कोर्स पूरा कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
- कोर्स में नामांकन की अंतिम तारीख: 10 मार्च 2026
- कोर्स पूरा करने की अंतिम तारीख: 15 मार्च 2026
एससीईआरटी ने स्पष्ट किया है कि तय समय के बाद कोर्स लिंक एक्सपायर हो जाएंगे, इसलिए शिक्षक और स्कूल प्रमुख समय-सीमा का पालन जरूर करें।
क्यों है यह पहल अहम?
इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों की प्रोफेशनल क्षमता को मजबूत करना और उन्हें आधुनिक शिक्षण पद्धतियों व डिजिटल स्किल्स से लैस करना है, ताकि दिल्ली के स्कूल सिस्टम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और बेहतर बनाया जा सके।
कमेंट
कमेंट X