फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi Schools will be reopening for primary classes from Wednesday November 9

Delhi Schools: दिल्ली सरकार का फैसला- 9 नवंबर से खुलेंगे स्कूल, प्रदूषण में दिखा सुधार

Mon, 07 Nov 2022 02:25 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Mon, 07 Nov 2022 02:25 PM IST
सार

दिल्ली के स्कूल बुधवार 9 नवंबर 2022 से प्राथमिक कक्षाओं के लिए फिर से खुलेंगे। राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के कारण स्कूलों को बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
Delhi Schools will be reopening for primary classes from Wednesday November 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली के स्कूल बुधवार 9 नवंबर 2022 से प्राथमिक कक्षाओं के लिए फिर से खुलेंगे। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने हाल ही में खतरनाक AQI स्तर के कारण राष्ट्रीय राजधानी में प्राथमिक कक्षाओं के लिए स्कूलों को बंद कर दिया था। हालांकि, आज समीक्षा के बाद सरकार ने बुधवार से केजी से कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। दिल्ली के स्कूलों को बंद करने की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा शुक्रवार चार नवंबर 2022 को की गई थी। इसके बाद से ही दिल्ली के स्कूल बंद हैं। गुरु नानक जयंती 2022 के अवसर पर कल भी छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन

 

दिल्ली और नोएडा के स्कूल खुलेंगे
दिल्ली सरकार ने स्कूल बंद होने की स्थिति की समीक्षा की और प्राथमिक कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया क्योंकि एक्यूआई स्तर में सुधार दिखा है। दिल्ली का AQI लेवल कम होने की खबर है। सुबह 9:10 बजे, एक्यूआई स्तर 352 पर था। वर्तमान में, एक्यूआई स्तर 213 पर है। केवल दिल्ली के स्कूल ही नहीं बल्कि नोएडा के स्कूल भी 9 नवंबर 2022 से फिर से खुलेंगे। नोएडा में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद कर दिए गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण बढ़ने के बाद बंद हुए थे स्कूल
प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के कई स्कूल बंद हो गए थे। दिल्ली के सीएम ने बढ़ते एक्यूआई स्तर के कारण राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों को बंद करने की घोषणा की थी। केजरीवाल ने कहा था कि राजधानी में हवा की गुणवत्ता में सुधार होने तक स्कूल प्राथमिक कक्षाओं के लिए बंद रहेंगे। एक्यूआई का स्तर 400 से नीचे आने पर दिल्ली सरकार ने एक बार फिर स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed