Student Death: दिल्ली निवासी छात्र ने आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल की 10वीं मंजिल से कूदकर दी जान, जांच शुरू
IIT Bombay Student Death: आईआईटी बॉम्बे में एक 22 वर्षीय छात्र ने छात्रावास की 10वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। छात्र की पहचान रोहित सिन्हा के रूप में हुई है, जो दिल्ली का निवासी था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mumbai: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे के एक 22 वर्षीय छात्र ने शनिवार तड़के अपने हॉस्टल की इमारत से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। यह घटना मुंबई के पवई इलाके में स्थित संस्थान के हॉस्टल की बताई जा रही है।
दिल्ली का रहने वाला था छात्र रोहित सिन्हा
पुलिस के मुताबिक, छात्र की पहचान रोहित सिन्हा के रूप में हुई है, जो दिल्ली का निवासी था और आईआईटी बॉम्बे में धातुकर्म विज्ञान (Metallurgical Sciences) के चौथे वर्ष का छात्र था। बताया जा रहा है कि उसने रात करीब 2:30 बजे हॉस्टल की 10वीं मंजिल से छलांग लगाई। घटना के तुरंत बाद रोहित को पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। फिलहाल दुर्घटनात्मक मृत्यु (Accidental Death) की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है, जिसमें उसके मोबाइल, कमरे की स्थिति और अन्य पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
संस्थान की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन छात्रों के बीच इस घटना से गहरा शोक और स्तब्धता का माहौल है।
कमेंट
कमेंट X