SSC Delhi Police Admit Card: परीक्षा से पहले पढ़ें आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देश, एडमिट कार्ड पर है ये अपडेट
SSC Delhi Police Recruitment 2023: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 14 नवंबर से शुरू होने जा रही है। आयोग ने कुछ क्षेत्रों के लिए आवेदन की स्थिति की जांच करने का विकल्प भी उपलब्ध करा दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC Delhi Police Constable Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (Executive) भर्ती के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक पोर्टल - ssc.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
एसएससी दिल्ली पुलिस एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की मदद से उसे डाउनलोड करना होगा। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों आयोग द्वारा जारी ये दिशा-निर्देश भी ध्यान से पढ़ लेने चाहिए :
कब आएगा एडमिट कार्ड
परीक्षा प्राधिकरण ने उम्मीदवारों को दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) के आवेदन की स्थिति की जांच करने का विकल्प भी उपलब्ध करा दिया है। परीक्षा 14 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी, ऐसे में एसएससी जल्द ही परीक्षा शहर चेक करने के लिए लिंक और एडमिट कार्ड जारी करेगा।
फिलहाल आवेदन स्थिति लिंक अन्य, एमपीआर और उत्तरी क्षेत्रों के लिए एक्टिवेट किया गया है, बाकि क्षेत्रों के लिए भी जल्द ही लिंक एक्टिवेट किया जाएगा। उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि की मदद से एसएससी दिल्ली पुलिस आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।
एसएससी दिल्ली पुलिस परीक्षा केंद्र पर्ची
परीक्षा प्राधिकरण ने स्पष्ट रूप से कहा है कि एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा केंद्र लिंक जल्द ही सभी क्षेत्रों के लिए उनकी संबंधित वेबसाइटों पर सक्रिय कर दिया जाएगा। वहीं, शहर सूचना पर्ची परीक्षा केंद्र, तिथि और पाली के संबंध में जानकारी देने के लिए जारी की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X