{"_id":"677377e8f58ca7b52d000cbe","slug":"delhi-nursery-admission-verification-of-documents-begins-first-list-will-be-released-on-january-17-2024-12-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Nursery Admission: नर्सरी में दाखिले के लिए दस्तावेज का सत्यापन शुरू; 17 जनवरी को जारी होगी पहली सूची","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Delhi Nursery Admission: नर्सरी में दाखिले के लिए दस्तावेज का सत्यापन शुरू; 17 जनवरी को जारी होगी पहली सूची
Tue, 31 Dec 2024 10:21 AM IST
शिवम गर्ग
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 31 Dec 2024 10:21 AM IST
सार
Delhi Nursery Admission: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निजी स्कूलों ने नर्सरी में दाखिले के लिए आवेदनों की छंटनी कर दस्तावेजों का सत्यापन शुरू कर दिया है। दाखिले की पहली सूची 17 जनवरी को जारी होगी। वहीं, अभिभावकों का आरोप है कि सत्यापन के लिए दौरान डोनेशन देकर सीट लेने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
Delhi Nursery Admission
- फोटो : freepik
विस्तार
Delhi Nursery Admission: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निजी स्कूलों ने नर्सरी में दाखिले के लिए आवेदनों की छंटनी कर दस्तावेजों का सत्यापन शुरू कर दिया है। कई स्कूल अभिभावकों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुला रहे हैं। वहीं, कुछ स्कूल जनवरी के पहले सप्ताह में बुलाना शुरू करेंगे। दाखिले की पहली सूची 17 जनवरी को जारी होगी।
सरदार पटेल स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 1871 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उनमें से 672 को शॉर्टलिस्ट कर 27 से 30 दिसंबर के बीच सत्यापन के लिए बुलाया गया। इसी तरह से अन्य स्कूल भी अभिभावकों को बुला रहे हैं। पहली सूची से पहले स्कूल 10 जनवरी को मानकों में मिले अंकों के आधार पर बच्चों की सूची जारी करेंगे।
विज्ञापन
सरदार पटेल स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 1871 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उनमें से 672 को शॉर्टलिस्ट कर 27 से 30 दिसंबर के बीच सत्यापन के लिए बुलाया गया। इसी तरह से अन्य स्कूल भी अभिभावकों को बुला रहे हैं। पहली सूची से पहले स्कूल 10 जनवरी को मानकों में मिले अंकों के आधार पर बच्चों की सूची जारी करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
अभिभावकों ने लगाया डोनेशन का आरोप
इससे यह स्पष्ट होगा कि किस क्राइटेरिया के तहत बच्चों को कितने अंक मिले हैं। वहीं, अभिभावकों का आरोप है कि सत्यापन के लिए दौरान डोनेशन देकर सीट लेने के लिए कहा जा रहा है। कई स्कूलों में उनकी मासिक आय पूछी जा रही है। वहीं, जिन माता-पिता के आधार कार्ड का पता अलग-अलग है, उन्हें सत्यापन प्रक्रिया में परेशानी आ सकती है।दूसरी सूची 3 फरवरी को आएगी
निजी स्कूलों ने नर्सरी में दाखिले के लिए बच्चें का विवरण अपलोड करने का समय 3 जनवरी तक का होगा। वहीं बच्चों के मार्क्स अपलोड करने का समय 10 जनवरी तक का होगा। प्रथम सूची को लेकर पैरेंट्स के समाधान 18-27 जनवरी तक लिए जाएंगे। इसके बाद यदि आवश्यकता हुई तो चयनित नर्सरी छात्रों की दूसरी सूची 3 फरवरी, 2025 को जारी की जाएगी और प्रवेश प्रक्रिया आधिकारिक रूप से 14 मार्च, 2025 को समाप्त होगी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X