{"_id":"67871d34658595207404fcf2","slug":"delhi-nursery-admission-first-list-will-be-released-on-17th-january-keep-documents-ready-2025-01-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली नर्सरी दाखिला: अभिभावक तैयार रखें दस्तावेज, 17 को आएगी पहली सूची; 27 जनवरी तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
दिल्ली नर्सरी दाखिला: अभिभावक तैयार रखें दस्तावेज, 17 को आएगी पहली सूची; 27 जनवरी तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां
Wed, 15 Jan 2025 07:58 AM IST
शिवम गर्ग
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 15 Jan 2025 07:58 AM IST
सार
Delhi Nursery Admission: निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिला का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिले के लिए चयनित छात्रों की पहली सूची 17 जनवरी को जारी होगी। प्रवेश प्रक्रिया 14 मार्च को समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
Delhi Nursery Admission
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi Nursery Admission Merit List: निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिला का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिले के लिए चयनित छात्रों की पहली सूची 17 जनवरी को जारी होगी। साथ ही वेटिंग सूची में शामिल छात्रों की सूची भी जारी की जाएगी। कहा गया है कि अभिभावक अपनी शिकायत या आपत्ति समाधान 18-27 जनवरी तक दर्ज करा सकते हैं। उसके बाद तीन फरवरी को दूसरी सूची जारी होगी। प्रवेश प्रक्रिया 14 मार्च, 2025 को समाप्त हो जाएगी।
1700 से अधिक निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए नर्सरी दाखिले की दौड़ शुक्रवार (17 जनवरी) से तेज हो जाएगी। शिक्षा निदेशालय के अनुसार दाखिले केवल 75 प्रतिशत सीटों पर करने हैं। 25 प्रतिशत सीटों पर आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईडब्ल्यूएस), वंचित समूह (डीजी) और दिव्यांग श्रेणी (सीडब्ल्यूएसएन) के दाखिले होने हैं। शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों के मुताबिक अभिभावकों को सूची जारी होने से पहली ही दस्तावेजों को तैयार रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
1700 से अधिक निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए नर्सरी दाखिले की दौड़ शुक्रवार (17 जनवरी) से तेज हो जाएगी। शिक्षा निदेशालय के अनुसार दाखिले केवल 75 प्रतिशत सीटों पर करने हैं। 25 प्रतिशत सीटों पर आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईडब्ल्यूएस), वंचित समूह (डीजी) और दिव्यांग श्रेणी (सीडब्ल्यूएसएन) के दाखिले होने हैं। शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों के मुताबिक अभिभावकों को सूची जारी होने से पहली ही दस्तावेजों को तैयार रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
दाखिला शेड्यूल
| दाखिला कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| पहली मेरिट लिस्ट एवं वेटिंग लिस्ट जारी होने की तिथि | 17 जनवरी, 2025 |
| अभिभावकों के प्रश्नों का समाधान (पहली सूची के लिए) | 18 से 27 जनवरी 2025 |
| चयनित बच्चों की दूसरी सूची (यदि कोई हो) | 3 फरवरी 2025 |
| माता-पिता के प्रश्नों का समाधान (दूसरी सूची के लिए) | 5 से 11 फरवरी 2025 |
| प्रवेश की अगली सूची (यदि कोई हो) | 26 फरवरी 2025 |
| एडमिशन प्रक्रिया संपन्न होने की अंतिम तिथि | 14 मार्च 2025 |
दाखिले के लिए तय उम्र सीमा
- नर्सरी - तीन साल से ज्यादा और चार साल से कम (31 मार्च, 2025 तक)
- केजी - चार साल से ज्यादा और पांच साल से कम (31 मार्च, 2025 तक)
- पहली कक्षा- पांच साल से ज्यादा और छह साल से कम (31 मार्च, 2025 तक)
दाखिले के लिए इन दस्तावेज को अभिभावक रखें तैयार
- अभिभावकों (माता-पिता) के नाम पर राशन कार्ड
- अभिभावकों के पास निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए
- अभिभावकों का वोटर आईडी कार्ड
- बिजली, पानी, टेलीफोन बिल और पासपोर्ट
- अभिभावकों का आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र की तीन से चार कापी (निगम या किसी भी समकक्ष मान्यता की अथारिटी से जारी प्रमाण पत्र)।
- विशेष छात्र होने पर संबंधित प्रमाणपत्र।
- छात्र के साथ अभिभावकों के पासपोर्ट साइज फोटो।
कमेंट
कमेंट X