Delhi HJSE Mains Admit Card: दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किए डीएचजेएस मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड
Delhi HJSE Mains Admit Card Released: जिन उम्मीदवारों ने दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की थी और जो दिल्ली एचजेएसई मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi HJSE Mains Admit Card Released: दिल्ली उच्च न्यायालय ने मेन्स परीक्षा के लिए दिल्ली एचजेएसई एडमिट कार्ड 2022 (Delhi HJSE Admit Card) के लिए डाउनलोड लिंक को सक्रिय कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की थी और जो दिल्ली एचजेएसई मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
Delhi HJSE मेन्स परीक्षा 14 मई और 15 मई को होगी
दिल्ली उच्च न्यायालय की ओर से दिल्ली एचजेएसई मुख्य परीक्षा 14 मई और 15 मई, 2022 के लिए निर्धारित की गई है। परीक्षा में चार पेपर - सामान्य ज्ञान और भाषा, लॉ- 1, लॉ- 2 और लॉ- 3 आदि शामिल होंगे। आंकड़ों के अनुसार, कुल 140 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के उद्देश्य के साथ अपना प्रयास करेंगे। दिल्ली एचजेएसई मुख्य परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा में रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
हालांकि, इसके लिए सफल उम्मीदवारों को दिल्ली एचजेएसई भर्ती वाइवा-वॉयस राउंड से भी सफलता हासिल करते हुए निकलना होगा। दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस के तहत कुल 45 पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
Delhi HJSE Admit Card 2022 डाउनलोड करने का आसान तरीका
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए अपने संबंधित हॉल टिकट देखने और डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का अनुसरण करना चाहिए।
- दिल्ली उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाएं।
- 'पब्लिक नोटिस' टैब के तहत, 'नौकरी के ओपनिंग' के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- आपको एक नए लॉगिन पृष्ठ पर री-डायरेक्ट किया जाएगा।
- अपने वैध लॉगिन क्रेडेंशियल भरें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट करें।
कमेंट
कमेंट X