फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi Guest Teachers Salary Update 2026: Proposed Monthly Pay for PGT, TGT and PRT Teachers

दिल्ली: गेस्ट टीचर्स के लिए नई व्यवस्था, रोजाना के बजाय हर महीने मिलेगा मानदेय, नवंबर से लागू करने की तैयारी

Tue, 20 Oct 2026 11:40 AM IST
आकाश कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 20 Oct 2026 11:40 AM IST
सार

दिल्ली सरकार के गेस्ट टीचर्स को अब रोजाना के बजाय निश्चित मासिक मानदेय देने का प्रस्ताव है। इसके तहत पीजीटी को 76,160 रुपये, टीजीटी को 71,840 रुपये और पीआरटी को 56,640 रुपये मिल सकते हैं। प्रस्ताव को अभी वित्त विभाग की मंजूरी मिलना बाकी है।
 

विज्ञापन
Delhi Guest Teachers Salary Update 2026: Proposed Monthly Pay for PGT, TGT and PRT Teachers
दिल्ली के गेस्ट टीचर्स के मानदेय में होगा बदलाव - फोटो : AI Generated

विस्तार

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के स्कूलों में कार्यरत गेस्ट टीचर्स के मानदेय में बदलाव की तैयारी है। शिक्षा निदेशालय ने उन्हें प्रतिदिन के बजाय निश्चित मासिक मानदेय देने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी गेस्ट टीचर्स को तय मासिक राशि मिलेगी, जिसे एक नवंबर से लागू करने की योजना है।
विज्ञापन


पीजीटी को हर महीने 76,160 रुपये, टीजीटी को 71,840 रुपये और पीआरटी को 56,640 रुपये देने का प्रस्ताव है। यह मानदेय बेसिक वेतन और महंगाई भत्ते (डीए) के आधार पर तय होगा। इसमें फिलहाल 60 फीसदी महंगाई भत्ता शामिल है, जो सरकार की ओर से समय-समय पर संशोधित किए जाने के अनुसार बदला जाएगा।
विज्ञापन

 
Trending Videos

वित्त विभाग से सहमति का इंतजार

शिक्षा निदेशालय ने इस प्रस्ताव को वित्त विभाग की सहमति के लिए भेजा है। सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य मानदेय भुगतान को अधिक स्पष्ट और व्यवस्थित बनाना है। गेस्ट टीचर्स की नियुक्ति संविदा या अतिथि आधार पर ही रहेगी। इससे उन्हें नियमित किए जाने का कोई अधिकार नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

अवकाश और अन्य भत्ते

प्रस्ताव में गेस्ट टीचर्स को एक वित्तीय वर्ष में आठ दिन की आकस्मिक छुट्टी देने का प्रावधान है। यह छुट्टी अगले साल के लिए आगे नहीं बढ़ाई जा सकेगी और न ही इसके बदले नकद भुगतान मिलेगा। निर्धारित छुट्टियों से अधिक अनुपस्थिति पर मासिक मानदेय से प्रतिदिन के हिसाब से कटौती होगी। पीजीटी के लिए यह कटौती 2,539 रुपये, टीजीटी के लिए 2,395 रुपये और पीआरटी के लिए 1,888 रुपये प्रतिदिन प्रस्तावित है। गेस्ट टीचर्स को एचआरए या कोई अन्य भत्ता नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

छुट्टियों में भी मिलेगा मानदेय

गर्मी की छुट्टियों से पहले लगातार कार्यरत गेस्ट टीचर्स को गर्मी और सर्दी की छुट्टियों के दौरान भी निश्चित मासिक मानदेय दिया जाएगा। यदि उन्हें छुट्टियों में प्रवेश प्रक्रिया, अतिरिक्त कक्षाओं या अन्य सरकारी कार्यों के लिए बुलाया जाता है, तो अतिरिक्त भुगतान का प्रावधान होगा। इसके बदले प्रतिपूरक अवकाश भी दिया जा सकता है। यह प्रावधान निर्धारित शर्तों और सक्षम अधिकारी की पूर्व मंजूरी के तहत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed