Delhi: दिल्ली के स्कूलों में पहली बार मनाया जाएगा ग्रैंडपेरेंट्स डे, बच्चों संग शामिल होंगे दादा-दादी
Delhi: दिल्ली सरकार 1,536 स्कूलों में ग्रैंडपेरेंट्स डे मनाएगी। हर स्कूल को 10,000 रुपये मिलेंगे। इसमें दादा-दादी संग छात्रों की भागीदारी होगी। कार्यक्रम के दौरान डांस, गेम्स और हस्तकला गतिविधियां होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi: दिल्ली सरकार अब स्कूलों में ग्रैंडपेरेंट्स डे (Grandparents’ Day) मनाने की तैयारी कर रही है। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक सर्कुलर के अनुसार, यह आयोजन समग्र शिक्षा अभियान (Samagra Shiksha Scheme) के तहत प्राथमिक स्तर के 1,536 स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में आयोजित किया जाएगा।
1.53 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत
इस कार्यक्रम के लिए शिक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ने 1.53 करोड़ रुपये (153.6 लाख) का बजट मंजूर किया है। प्रत्येक स्कूल को 10,000 रुपये दिए जाएंगे, जिनका उपयोग पूरे दिन चलने वाले कार्यक्रम के आयोजन में किया जाएगा।
खर्च में क्या-क्या शामिल होगा
जारी नोटिस के अनुसार, इस राशि से लगभग 100 प्रतिभागियों के लिए जलपान, दादा-दादी के लिए उपहार, दो गतिविधियों के पुरस्कार, और अन्य विविध खर्च पूरे किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को अपने किसी एक दादा या दादी को साथ लाने की अनुमति दी जाएगी।
मजेदार गतिविधियों से होगा जश्न
ग्रैंडपेरेंट्स डे पर कई मनोरंजक और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें डांस परफॉर्मेंस, पेपर बैग और फोटो फ्रेम बनाना, तथा बलून रिले रेस जैसे खेल शामिल होंगे। इन गतिविधियों का उद्देश्य पीढ़ियों के बीच संवाद और स्नेह को मजबूत करना है।
अधिकारियों की उपस्थिति जरूरी
सर्कुलर में कहा गया है कि कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट अर्बन रिसोर्स कोऑर्डिनेटर, क्लस्टर रिसोर्स कोऑर्डिनेटर, और स्कूल प्रमुखों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
सोशल मीडिया पर भी शेयर करनी होंगी तस्वीरें-वीडियो
सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आयोजन की हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्डिंग तैयार करें और उन्हें जिला कार्यालयों में जमा करने के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा करें।
कमेंट
कमेंट X