Delhi Govt: दिल्ली सरकार ने शिक्षा वेबसाइट को दिया नया रूप; अटेंडेंस ट्रैकिंग और फीस शिकायत की मिलेगी सुविधा
Delhi Government: दिल्ली सरकार ने शिक्षा विभाग की वेबसाइट को अपडेट कर उसमें नई सुविधाएं जोड़ी हैं। अब छात्र अटेंडेंस ट्रैक कर सकेंगे और अभिभावक फीस से जुड़ी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Attendance Tracking: दिल्ली सरकार ने शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को नया रूप दिया है। अब इसमें पारदर्शिता बढ़ाने और छात्रों को बेहतर सुविधा देने के लिए डेली अटेंडेंस ट्रैकिंग, मॉक टेस्ट, प्रश्न बैंक और एक नया ‘फीस रिव्यू’ सेक्शन जोड़ा गया है।
वेबसाइट के मुताबिक, फीस रिव्यू टैब के जरिए अभिभावक स्कूल फीस से जुड़ी शिकायत दर्ज कर सकते हैं, उसकी स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं और शुल्क समीक्षा समिति के अध्यक्ष को सीधे ईमेल भी भेज सकते हैं। समिति में राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनिल देव सिंह अध्यक्ष के रूप में, चार्टर्ड अकाउंटेंट जेएस कोचर और शिक्षा के पूर्व अतिरिक्त निदेशक आरके शर्मा सदस्य के रूप में शामिल हैं।
तीन सदस्यीय समिति का गठन
इस समिति में राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनिल देव सिंह अध्यक्ष हैं, चार्टर्ड अकाउंटेंट जे एस कोचर और शिक्षा के पूर्व अतिरिक्त निदेशक आर के शर्मा सदस्य हैं।
वेबसाइट पर दिल्ली अभिभावक महासंघ द्वारा दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर 2009 की एक रिट याचिका का विवरण भी है, जिसमें छठे केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए गैर-सरकारी निजी स्कूलों को शुल्क बढ़ाने की अनुमति देने वाले आदेश को चुनौती दी गई थी।
12 अगस्त, 2011 के अपने फैसले में, न्यायालय ने शुल्क वृद्धि को उचित ठहराने के लिए दिल्ली के गैर-सरकारी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के खातों की जांच करने के लिए तीन सदस्यीय समिति के गठन का निर्देश दिया। अधिसूचना के अनुसार, आर के शर्मा को बाद में दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव द्वारा शिक्षा विशेषज्ञ के रूप में नामित किया गया था।
सरकारी स्कूलों में उपस्थिति अपडेट अनिवार्य
पुनर्निर्मित वेबसाइट में दैनिक उपस्थिति रिपोर्ट भी शामिल की गई है। सभी 1,086 सरकारी स्कूलों को प्रतिदिन उपस्थित, अनुपस्थित या अवकाश पर रहने वाले छात्रों की संख्या को अपडेट करना अनिवार्य है।
सोमवार को वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 1,004 स्कूलों में उपस्थिति दर्ज की गई, जिसमें कुल 15,57,094 छात्रों में से 4,18,249 छात्र उपस्थित, 2,56,604 अनुपस्थित और 8,82,241 अवकाश पर थे।
इसके अतिरिक्त, वेबसाइट पर दिल्ली स्कूल शिक्षा (शुल्क निर्धारण और विनियमन में पारदर्शिता) अधिनियम, 2025 और इसके नियम एक अलग अनुभाग में उपलब्ध हैं।
वेबसाइट के अनुसार, छात्र अभ्यास के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के विभिन्न विषयों के प्रश्न पत्र और मॉक टेस्ट, साथ ही मानसिक गणित प्रश्न बैंक और कक्षा 3 से 12 तक के लिए नई विकसित वर्कबुक भी देख सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X