फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Defer NEET PG 2023 Doctors Body and Residents Doctors seeks Postponement of NEET PG Exam

Postpone NEET PG 2023: जोर पकड़ रही नीट पीजी टालने की मांग, डॉक्टर्स बॉडी भी उतरी समर्थन में, बताए ये कारण

Tue, 24 Jan 2023 07:19 PM IST
Devesh Sharma देवेश शर्मा
Updated Tue, 24 Jan 2023 07:19 PM IST
सार

Postpone NEET PG Exam 2023: बात चाहे इंटर्नशिप कर रहे चिकित्सा स्नातकों की हो या जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स की, हर कोई केंद्र सरकार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक और नेशनल मेडिकल कमीशन के तहत नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन से नीट पीजी परीक्षा टालने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Defer NEET PG 2023 Doctors Body and Residents Doctors seeks Postponement of NEET PG Exam
NEET PG Exam टालने की मांग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Postponement of NEET PG 2023 Exam: सोशल मीडिया पर इन दिनों नीट पीजी (NEET PG) परीक्षा को टालने की मांग जोर पकड़ रही है। बात चाहे इंटर्नशिप कर रहे चिकित्सा स्नातकों की हो या जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स की, हर कोई केंद्र सरकार, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW), स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) और नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के तहत नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) से नीट पीजी परीक्षा टालने की मांग कर रहे हैं।  

विज्ञापन

NEET PG 2023 परीक्षा पांच मार्च को होनी है

नीट पीजी चिकित्सा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों एमडी (MD) और एमएस (MS) में दाखिलों के लिए एक प्रवेश कम पात्रता परीक्षा है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - पोस्ट ग्रेजुएट (NEET-PG) देने के लिए उम्मीदवारों को एमबीबीएस (MBBS) होना जरूरी है। इसके साथ ही उनका चिकित्सा स्नातकों के लिए अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी किए होना भी जरूरी है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने नीट पीजी परीक्षा की तारीख पांच मार्च, 2023 तय की है और इसके नतीजे 31 मार्च, 2023 तक जारी कर दिए जाएंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET PG इंटर्नशिप पूरी नहीं हुई तो काउंसलिंग में मौका नहीं

लेकिन छात्र जुलाई में होने वाली मेडिकल काउंसलिंग प्रक्रिया में तब तक भाग नहीं ले पाएंगे जब तक कि वे अपनी एक साल की इंटर्नशिप पूरी नहीं कर लेते। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने अनिवार्य मेडिकल इंटर्नशिप पूरा करने की कट-ऑफ तारीख 31 मार्च से 30 जून, 2023 तक बढ़ा दी है। 
 

विज्ञापन

NEET इंटर्नशिप पूरी करें या पीजी की तैयारी

हालांकि, मेडिकल छात्र अब नीट पीजी 2023 को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। इसके पीछे मेडिकल ग्रेजुएट कई कारण बता रहे हैं। इनमें सबसे बड़ा कारण तो यही है कि वे अपनी इंटर्नशिप पूरी करें या नीट पीजी परीक्षा की तैयारी। इसके कारण छात्र तनाव में हैं। जबकि परीक्षा साल में एक बार ही होती है। इसलिए चिकित्सा स्नातक सरकार से नीट पीजी परीक्षा दो माह तक टालने की मांग कर रहे हैं। इसके समर्थन में डॉक्टर्स के कई संगठन जैसे UDAIndia और FAIMA भी हैं। 

 

NEET PG डॉक्टर्स एसोसिएशन भी समर्थन में उतरीं

यूनाइटेड डॉक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (UDAIndia) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ लक्ष्य मित्तल का कहना है कि इंटर्नशिप पूरी नहीं होने और तैयारी का पर्याप्त समय न मिलने के कारण करीब 10 हजार चिकित्सा स्नातक उम्मीदवार इस साल परीक्षा में शामिल होने चूक जाएंगे। बाद में हर साल की तरह काउंसलिंग सीट खाली रही जाएंगी। इससे दोहरा नुकसान है। देश के चिकित्सा संसाधनों की बर्बादी भी और छात्रों का नुकसान भी, इसलिए परीक्षा को टालना ही चाहिए। क्योंकि जल्दबाजी में परीक्षा करवाने से उम्मीदवारों में तनाव बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति उन्हें नकारात्मक और गलत कदम उठाने को उकसा सकती है।     

 

NEET PG 2023 परीक्षा टालने की जरूरत ऐसे समझें

वहीं, यूडीए-आई (UDAIndia) की ओर से डॉ लक्ष्य मित्तल का कहना है कि परीक्षा के बाद से काउंसलिंग तक एक लंबा अंतराल है जिसमें छात्र निष्क्रिय रहेंगे। इसलिए, उनका अनुरोध हैं कि NEET PG 2023 परीक्षा को छह से आठ सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया जाए। इससे उन्हें अपनी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी और अपनी इंटर्नशिप भी पूरी कर सकेंगे।   
 

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    नीट पीजी की अवधारणा एक राष्ट्र एक परीक्षा पर आधारित है, लेकिन लगभग 10 हजार उम्मीदवार मार्च में प्रस्तावित परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। फिर परीक्षा आयोजित करने का क्या मतलब है? 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अभी पांच मार्च को परीक्षा करना बेकार है, क्योंकि काउंसलिंग और सीट आवंटन की आगे की प्रक्रिया जुलाई, 2023 से पहले शुरू नहीं की जा सकती है।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पिछले साल, कोविड-19 महामारी के प्रकोप के कारण, परीक्षा छह महीने के लिए स्थगित कर दी गई थी, लेकिन इस बार मेडिकल छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए हम परीक्षा स्थगित क्यों नहीं कर सकते?
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अभ्यर्थी इतने मानसिक तनाव में हैं कि उनमें से कई आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने की कगार पर हैं। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    लगभग सैकड़ों उम्मीदवार हमें सोशल मीडिया पर अप्रोच कर रहे हैं और अपनी मजबूरियों और समस्याओं को साझा कर रहे हैं।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसलिए, उम्मीदवारों के लिए कुछ समय देना और 30 जून से 31 जुलाई, 2023 तक पात्रता तिथि को फिर से संशोधित करना बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed