फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Debate broke out on Anand Mahindra tweet UPSC vs IIT JEE; Check IAS IPS Reaction on Top Toughest Exam

UPSC vs IIT JEE: यूपीएससी या आईआईटी जेईई, कौन सा है सबसे टफ एग्जाम? आनंद महिद्रा के ट्वीट पर छिड़ी बहस; देखें

Mon, 05 Feb 2024 01:50 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 05 Feb 2024 01:50 PM IST
सार

UPSC vs IIT JEE: हाल ही में आनंद महिंद्रा ने देश की सबसे कठिन परीक्षा को लेकर एक पोस्ट की, जिसके बाद यूजर्स में 'UPSC Vs IIT JEE' को लेकर बहस छिड़ गई है। इस बहस में IPS और पूर्व IAS ऑफिसर भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Debate broke out on Anand Mahindra tweet UPSC vs IIT JEE; Check IAS IPS Reaction on Top Toughest Exam
Anand Mahindra - फोटो : Social Media

विस्तार

Top Toughest Exams in the World: बात जब देश की सबसे कठिन परीक्षा की होती है तो IIT JEE और UPSC CSE नाम सबसे पहले आता है। देश सहित दुनियाभर में इन दोनों को काफी मुश्किल माना जाता है, लेकिन दोनों में से ज्यादा कठिन परीक्षा कौन सी है...? हाल ही में महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा इसी को लेकर एक ट्वीव किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर 'UPSC Vs IIT JEE' की बहस शुरू हो गई। दोनों में से कौन सी परीक्षा ज्यादा टफ है, लोग इसको लेकर अपना-अपना नजरिया शेयर कर रहे हैं। इस बहस में आईएएस, आईपीएस ऑफिसर की शामिल हो चुके हैं।

विज्ञापन

दुनिया की 10 सबसे कठिन परीक्षाएं

'The World Ranking' ने अक्तूबर में दुनिया की सबसे कठिन 10 परीक्षाओं की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (IIT JEE) दूसरे और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा तीसरे नंबर है। आनंद महिंद्रा ने जब यह रैंकिंग अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की तो लोगों में आईआईटी जेईई और यूपीएससी को लेकर बहस शुरू हो गई कि कौन सी परीक्षा ज्यादा कठिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद मंहिद्रा ने दी रैंकिंग बदलने की सलाह

दरअसल, इस पूरे मामले के तार IPS ऑफिसर मनोज शर्मा की संघर्ष की कहानी से प्रेरित फिल्म '12th Fail' से जुड़े हैं। फिल्म ने काफी लोग प्रभावित किया, जिसमें अब आनंद महिंद्रा का नाम भी जुड़ चुका है। आनंद महिंद्रा ने '12th Fail' फिल्म देखने के बाद ही 'Top Toughest Exams in the World' की रैंकिंग शेयर की और अपना अनुभव साझा किया।


उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, '12th Fail देखने के बाद मैंने आसपास चेक किया और हमारी प्रवेश परीक्षाओं की कठिनाई के बारे में कई युवाओं से बात की। उनमें से एक आईआईटी से ग्रेजुएट था जो एक बिजनेस स्टार्टअप से जुड़ा है, लेकिन उसने यूपीएससी परीक्षा भी दी है।" आनंद महिंद्रा ने जोर देकर कहा कि आईआईटी जेईई से कहीं अधिक कठिन UPSC है। उन्होने आगे कहा, "मुझे आश्चर्य है कि अगर यह एक आम धारणा है, तो इस स्थिति में इस रैंकिंग को बदलने की जरूरत है!"

विज्ञापन

यूजर्स का रिएक्शन

आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर IPS और पूर्व IAS सहित कई यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं।

रेलवे में सिविल सर्वेट (IRTS) रहमान शेख ने लिखा, 'परीक्षा अपने आप में कठिन नहीं है, लेकिन इसमें 3 चरण होते हैं और हर ग्रेजुएट इसे दे सकता है। इससे प्रतियोगिता बहुत कठिन हो जाती है। एक छोटी सी गलती और आप दौड़ से बाहर हो जाएंगे, लेकिन अगर प्रश्न पत्र के कठिनाई स्तर की तुलना करें, तो निश्चित रूप से जेईई अधिक कठिन है।"

आईपीएस ऑफिसर का रिएक्शन

साल 2018 बैच के IPS ऑफिसर अर्चित चांडक ने आनंद महिंद्र के ट्वीट के रिप्लाई में यूपीएससी एग्जाम को जेईई से ज्यादा टफ बताया। उन्होंने इसकी पांच वजहें भी गिनवाईं।

उन्होंने ट्वीट में लिखा, "सर, दोनों देने के बाद, कह सकता हूं कि यूपीएससी सीएसई को पास करना 'अधिक' कठिन है।
1. बहुत कम सीटें (यूपीएससी सीएसई के उलट, 1000 से ऊपर रैंक आपको आसानी से आईआईटी में सीट दिला देती है)
2. एग्जाम का अनप्रिडिक्टेबल नेचर (क्वेच्न फॉर्मेट, पैटर्न आदि नियमित रूप से बदलते रहते हैं)
3. परीक्षा की विषयपरकता (जेईई लॉजिकल रिजनिंग पर ज्यादा आधारित है और परीक्षा काफी हद तक ऑब्जेक्टिव टाइप होती है, जबकि यूपीएससी एग्जाम के सवाल विचारोत्तेजक होते हैं और इसमें आपके खुद के विश्लेषण की भी आवश्यकता होती है)
4. सिर्फ सेल्फ स्टडी ही आपको सफल बना सकती है (आप जेईई में एक अच्छी कोचिंग ले सकते हैं, वे आपको बहुत अच्छी तरह से गाइड कर सकते हैं, जैसा वे कहते हैं वैसा ही करें। यूपीएससी खुद प्रेरित होना पड़ता है और खुद के लिए नोट्स बनाने पड़ते हैं)
5. बहुत बड़ा सिलेबस और करंट इवेंट को समझना (जेईई का सिलेबस पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) और स्थिर होता है)
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed