फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Data Storytelling: Learn skill of converting data into a story, explain complex data

Data Storytelling: सीखें आंकड़ों को कहानी में बदलने का हुनर, तकनीकी ज्ञान न रखने वालों को समझाएं जटिल डाटा

Thu, 03 Oct 2024 09:08 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 03 Oct 2024 09:08 AM IST
सार

Data Storytelling: डाटा स्टोरीटेलिंग, यानी एक जटिल डाटा, जिसे सरल भी भाषा में समझाना। तकनीकी ज्ञान न रखने वाले लोगों को आसान भाषा में किसी डाटा विश्लेषण को समझाना डाटा स्टोरीटेलिंग है।

विज्ञापन
Data Storytelling: Learn skill of converting data into a story, explain complex data
डाटा स्टोरीटेलिंग - फोटो : Freepik

विस्तार

Data Storytelling: डाटा एक मूल्यवान स्रोत है, लेकिन इससे मिली सूचनाओं को इस तरह से दिखाने की जरूरत होती है, जो बिना तकनीकी ज्ञान के भी लोगों की समझ में आए। यहीं पर डाटा स्टोरीटेलिंग की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। यह जटिल और विश्लेषण के आधार पर प्राप्त डाटा को कहानी के माध्यम से दूसरों को प्रभावित करने और सूचनाएं प्रदान करने में मदद करती है। इससे साझा की गई जानकारी आकर्षक, प्रभावशाली और समझने में आसान होती है। पेशेवर जगत में यह एक महत्वपूर्ण कौशल है, क्योंकि आजकल ऐसे पेशेवरों को अधिक तवज्जो दी जा रही है, जिनमें बेहतरीन तकनीकी संचार कौशल के साथ अपनी बात रखने का हुनर हो। इसके लिए एक अच्छी संवाद शैली के साथ विजुलाइजेशन और टूल्स की जानकारी होना जरूरी है।

विज्ञापन

शुरुआत कैसे करें

डाटा स्टोरीटेलिंग क्षमताओं को विकसित करने के लिए, आपको डाटा विश्लेषण कौशल हासिल करने पर ध्यानकेंद्रित करके शुरुआत करनी चाहिए। इसमें कंप्यूटर प्रोग्रामिंग से परिचित होना और डाटा विजुअलाइजेशन के साथ काम करना और उन्हें बनाना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपयोगी उपकरण

प्रोग्रामिंग भाषाओं जैसे एसक्यूएल, पायथन, जूलिया और आर की जानकारी होना मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा टैबल्यू एक विकल्प है, जो इंटरैक्टिव चार्ट, हिस्टोग्राम और फ्लो चार्ट सहित जरूरी चार्ट विकसित करने के लिए टूल प्रदान करता है। अन्य विकल्पों में माइक्रोसॉफ्ट पावर बीआइ और एक्सेल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, पायथन में मैटप्लॉटलिब और आर में ggplot2 जैसी प्रोग्रामिंग भाषा लाइब्रेरी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन

सर्टिफिकेट कोर्स

यदि आप डाटा स्टोरीटेलिंग में सर्टिफिकेशन कोर्स करना चाहते हैं, तो आप भारतीय प्रबंधन संस्थान, बंगलूरू से डाटा विजुलाइजेशन और डाटा स्टोरीटेलिंग कोर्स, एनपीटीईएल से विजुअल स्टोरीटेलिंग, आईएसबी से बिजनेस स्टोरीटेलिंग एंड एग्जीक्यूटिव प्रेजेंस में सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। इसके अलावा आप यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के आधिकारिक लिंक tinyurl.com/2pptkkhz पर जाकर फ्री डाटा स्टोरीटेलिंग कोर्स कर सकते हैं। इक्कीस भाषाओं में उपलब्ध इस कोर्स में आप विजुअलाइजेशन के तरीके, सांख्यिकीय संबंध और वितरण तथा डाटा के साथ कहानी कहने का हुनर सीखेंगे। इससे विदेश में नौकरी की संभावनाएं बढ़ सकती है। यह कोर्स कोर्सेरा प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। आप उडेमी, ईडीएक्स और लिंक्डइन लर्निंग जैसे प्लेटफॉर्म का भी रुख कर सकते हैं।

व्यावहारिक अनुभव

व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के लिए इंटर्नशिप एक बेहतर विकल्प है। इंटर्नशिप से सीखी गई अवधारणाओं को व्यावहारिक अनुभव में बदलने का मौका मिलता है। साथ ही विभिन्न उद्योगों में अपने कौशल का उपयोग करना भी सीखा जा सकता है। आप गूगल, अमेजन, नेटफ्लिक्स, इंफोसिस, विप्रो और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों में समर या विंटर, डाटा एनालिस्ट, डाटा स्टोरीटेलिंग जैसे इंटर्नशिप में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed