फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET-UG will only be conducted in CBT Mode, Students allowed to appear for any subject

सीयूईटी यूजी में हुए कई बदलाव: केवल सीबीटी मोड में होगा आयोजन, अधिकतम पांच विषयों की परीक्षा दे सकेंगे छात्र

Tue, 10 Dec 2024 04:13 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 10 Dec 2024 04:13 PM IST
सार

CUET UG 2025: यूजीसी ने सीयूईटी यूजी परीक्षा में बदलाव किया है। यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने बताया कि 2025 से सीयूईटी-यूजी परीक्षा केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा भी कई परीक्षा में कई बदलाव किए गए हैं।
 

विज्ञापन
CUET-UG will only be conducted in CBT Mode, Students allowed to appear for any subject
CUET UG 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CUET UG 2025: सीयूईटी देने वाले छात्रों के लिए बेहतर, अधिक कुशल और अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए परीक्षा प्रक्रिया में निरंतर सुधार के तहत यूजीसी ने एक बड़ा फैसला लिया है। यूजीसी ने सीयूईटी यूजी परीक्षा में कई बदलाव किए हैं, जोकि सत्र 2025 से देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन

किसी भी विषय की दे सकेंगे परीक्षा

यूजीसी प्रमुख जगदीश कुमार ने बताया कि छात्रों को कक्षा 12वीं में पढ़े गए विषयों की परवाह किए बिना किसी भी विषय में सीयूईटी-यूजी के लिए उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही, यह परीक्षा अब केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

 

वैकल्पिक प्रश्नों को भी हटाया गया 

यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने बताया कि 2025 से छात्र सीयूईटी-यूजी में अधिकतम पांच विषयों की परीक्षा दे सकेंगे। सभी सीयूईटी-यूजी परीक्षाओं की अवधि 60 मिनट होगी। इसके साथ ही परीक्षा में वैकल्पिक प्रश्नों की अवधारणा को भी समाप्त कर दिया गया है और अब सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।

37 के बजाय 63 विषयों में आयोजित होगी परीक्षा

2025 सत्र से सीयूईटी-यूजी 37 के बजाय 63 विषयों में आयोजित की जाएगी। हटाए गए विषयों के लिए प्रवेश सामान्य योग्यता परीक्षा (जीएटी) के अंकों के आधार पर आयोजित किए जाएंगे।

विशेषज्ञ समिति की समीक्षा के बाद हुए बदलाव

यूजीसी ने सीयूईटी यूजी (CUET UG) और पीजी (CUET PG) के संचालन की समीक्षा के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। इस पैनल द्वारी की गई समीक्षा के बाद ये बदलाव किए गए हैं।

यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार ने बताया था कि आयोग जल्द ही सीयूईटी-यूजी और सीयूईटी-पीजी 2025 आयोजित करने के लिए संशोधित दिशा-निर्देशों का विवरण देते हुए एक मसौदा प्रस्ताव जारी करेगा, जिसमें छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और संस्थानों से फीडबैक और सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।

विज्ञापन

CUET Exam: शुरुआत से ही तकनीकी गड़बड़ियों से ग्रस्त थी सीयूईटी परीक्षा

सीयूईटी परीक्षा की शुरुआत साल 2022 से हुई थी। इससे पहले इसका आयोजन सीयूसीईटी (Central Universities Common Entrance Test) नाम से किया जाता था। साल 2022 में सीयूईटी अपने पहले संस्करण के आयोजन के दौरान तकनीकी गड़बड़ियों से ग्रस्त थी। एक ही विषय के लिए कई शिफ्टों में परीक्षा आयोजित करने के कारण परिणाम की घोषणा से पहले अभ्यर्थियों के अंकों को सामान्य करना पड़ा था।

2024 में पहली बार हाइब्रिड मोड में परीक्षा आयोजित की गई थी। इसे लॉजिस्टिक कारणों का हवाला देते हुए आयोजित होने से एक रात पहले दिल्ली भर में रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed