{"_id":"685b99b07022d0650c0208ee","slug":"cuet-ug-result-2025-know-when-to-expect-release-result-and-read-latest-updates-and-counselling-process-2025-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CUET UG Result 2025: सीयूईटी यूजी परीक्षा के नतीजों का इंतजार! जानें कब जारी होने की उम्मीद; पढ़ें ताजा अपडेट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CUET UG Result 2025: सीयूईटी यूजी परीक्षा के नतीजों का इंतजार! जानें कब जारी होने की उम्मीद; पढ़ें ताजा अपडेट
Sun, 29 Jun 2025 08:16 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 29 Jun 2025 08:16 AM IST
सार
CUET UG Result 2025: सीयूईटी यूजी 2025 की प्रोविजनल आंसर-की 17 जून को जारी की गई थी और आपत्ति दर्ज कराने की विंडो भी अब बंद हो चुकी है। इससे यह साफ है कि परीक्षा प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और जल्द ही फाइनल आंसर-की के साथ रिजल्ट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
CUET UG Result 2025
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET UG Result 2025 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2025) का रिजल्ट घोषित करने जा रही है। परीक्षार्थी अपना स्कोर सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kab Ayenga CUET UG Result 2025: रिजल्ट कब होगा जारी?
सीयूईटी यूजी 2025 की प्रोविजनल आंसर-की 17 जून को जारी की गई थी और आपत्ति दर्ज कराने की विंडो भी अब बंद हो चुकी है। इससे यह साफ है कि परीक्षा प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और जल्द ही फाइनल आंसर-की के साथ रिजल्ट जारी किया जाएगा। हालांकि, एनटीए की ओर से रिजल्ट की तारीख की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन छात्रों को सलाह है कि वे वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
विज्ञापन
13 मई से 3 जून तक हुई परीक्षा
सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा का आयोजन 13 मई से 3 जून 2025 के बीच देश और विदेश के 500+ शहरों में किया गया, जिसमें 13 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। यह परीक्षा भारत के केंद्रीय, राज्य व निजी विश्वविद्यालयों में ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए होती है।
विज्ञापन
रिजल्ट के बाद क्या करना है?
सीयूईटी यूजी रिजल्ट जारी होने के बाद हर यूनिवर्सिटी अपनी वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ अंक जारी करेगी। उसके आधार पर:- छात्र अपनी पसंद के विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जाकर आवेदन करेंगे।
- काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।
- CUET स्कोर के आधार पर सीट अलॉटमेंट होगा।
कैसे देखें अपना रिजल्ट?
- आप सबसे पहले सीयूईटी की वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- “CUET UG 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- जानकारी सबमिट करें और रिजल्ट स्क्रीन पर देख लें।
- स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें और भविष्य के उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X