CUET UG Result 2023 Result: सीयूईटी यूजी रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, यूजीसी प्रमुख ने क्या बताई परिणाम की तारीख?
CUET UG Result 2023 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी में शामिल हुए लाखों छात्र अब परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। एनटीए जल्द ही सीयूईटी यूजी 2023 परिणाम जारी करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET UG Result 2023 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी में शामिल हुए लाखों छात्र अब परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। एनटीए संभवतः जुलाई के पहले सप्ताह में सीयूईटी यूजी 2023 परिणाम जारी करेगी। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यूजीसी चेयरमैन के हवाले से दावा किया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने जानकारी दी है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी यूजी 2023) के नतीजे 15 जुलाई तक घोषित करेगी।
नवीनतम अपडेट के अनुसार, उम्मीदवार CUET UG उत्तर कुंजी 2023 के खिलाफ 30 जुलाई तक CUET की आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर आपत्तियां उठा सकते हैं। इस वर्ष चरणों में आयोजित CUET UG परीक्षा 2023 के लिए लगभग 14,90,000 उम्मीदवारों ने पंजीयन किया था जबकि इनमें 13 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए होंगे। केंद्रीय, राज्य और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा पिछले साल यानी 2022 में ही शुरू की गई थी।
सीयूईटी यूजी उत्तर कुंजी 29 जून, 2023 को प्रतिक्रिया पत्रक के साथ जारी की गई थी। सीयूईटी यूजी उत्तर कुंजी चुनौती विंडो सक्रिय है और छात्रों को आपत्तियां उठाने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये का गैर-वापसीयोग्य शुल्क देना होगा। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी पर आधारित होंगे; जो परिणाम घोषणा की तिथि पर जारी किया जाएगा।
CUET UG Result 2023 कैसे कर पाएंगे चेक?
-
CUET 2023 के नतीजे देखने के लिए CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं। -
कैंडिडेट लॉग इन/ साइन इन पर क्लिक करें। -
लॉग इन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड विवरण दर्ज करें। -
उम्मीदवार सीयूईटी यूजी 2023 परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। -
उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम स्कोर कार्ड का प्रिंट आउट ले लेना चाहिए।
कमेंट
कमेंट X