फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET UG: Government Backs Regional Languages, Yet Most Students Prefer English

CUET Result: मातृभाषा पर सरकार का जोर, लेकिन विद्यार्थियों की पहली पसंद अंग्रेजी; यूपी से सबसे अधिक उम्मीदवार

Sat, 05 Jul 2025 09:17 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 05 Jul 2025 09:17 AM IST
सार

CUET UG Result 2025: सरकार भले ही मातृभाषाओं को बढ़ावा देने पर जोर दे रही हो, लेकिन विद्यार्थियों की पहली पसंद अब भी अंग्रेजी बनी हुई है। सबसे ज्यादा आवेदन उत्तर प्रदेश से आए हैं।

विज्ञापन
CUET UG: Government Backs Regional Languages, Yet Most Students Prefer English
CUET UG 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

CUET UG Result: केंद्र सरकार पूरे देश में विद्यार्थियों के लिए मातृभाषा में पढ़ाई और परीक्षा का मौका दे रही है लेकिन बच्चों की पहली पसंद आज भी अंग्रेजी ही है।

विज्ञापन


सीयूईटी-यूजी में हिंदी, अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषाओं में परीक्षा हुई, लेकिन विद्यार्थियों की पहली पसंद अब भी अंग्रेजी भाषा ही है। परीक्षा में सबसे अधिक 8,73,115 उम्मीदवारों ने अंग्रेजी में परीक्षा दी, जबकि 1,85,605 ने हिंदी, 4,869 ने बांग्ला, 3,450 ने तमिल, 1,493 ने असमी भाषा में परीक्षा दी। परीक्षा में पंजाबी विषय में एनटीए स्कोर सबसे अधिक 250 है, लेकिन सिर्फ 78 छात्रों ने परीक्षा में पंजाबी माध्यम को चुना।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक युवाओं ने परीक्षा दी। यूपी से 3,94,949 ने पंजीकरण कराया, जबकि 3,29,905 ने परीक्षा दी। इसके अलावा उत्तराखंड से 28,649, राजस्थान से 64,624, पंजाब 13,803, मध्य प्रदेश से 61,748, लेह-लद्दाख से 1,111, जम्मू-कश्मीर से 38,984, हरियाणा 41,678, हिमाचल प्रदेश से 12,434, दिल्ली से 1,05,674, बिहार से 92,548 और चंडीगढ़ से 7,400 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच विषयों में टॉप 20 की सूची में 13 बेटियां

 
रैंक नाम राज्य
1 अनन्या जैन पंजाब
2 आर्जव जैन दिल्ली
3 पूर्वा सिंह हरियाणा
4 अवनीश जैन राजस्थान
5 राघव सराफ हरियाणा
6 तन्मय जैन दिल्ली
7 गौरव सिंघल उत्तर प्रदेश
8 ईशानी देबनाथ गुजरात
9 कबीर मालवीय यूपी
10 आन्या मांगला हरियाणा
11 दिव्यांशु दास ओडिशा
12 सौम्या चौहान उत्तराखंड
13 सांची ओबराय महाराष्ट्र
14 समर्थ झुनझुनवाला कर्नाटक
15 आरुषि जैन हरियाणा
16 एंजल तेवतिया दिल्ली
17 भाव्या तनेजा हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed