फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET UG 2026 Correction Window Open: Edit Your Application Before Deadline

CUET UG 2026 Exam: सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए खुली आवेदन सुधार विंडो, इस तारीख तक करें विषय में संशोधन

Sat, 18 Apr 2026 11:37 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 18 Apr 2026 11:37 AM IST
सार

CUET UG 2026 Correction Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है, जिसके जरिए उम्मीदवार अपनी आवेदन फॉर्म में हुई गलतियों को तय समय सीमा के भीतर सुधार सकते हैं।

विज्ञापन
CUET UG 2026 Correction Window Open: Edit Your Application Before Deadline
CUET UG 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CUET UG 2026 Correction Window: सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है, जिससे उम्मीदवार अपनी दी गई जानकारी में हुई गलतियों को निर्धारित तिथि तक आसानी से ठीक कर सकते हैं।

विज्ञापन


एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन 11 मई 2026 से 31 मई 2026 तक किया जाएगा। यह परीक्षा भारत और विदेश के विभिन्न शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी, जिसमें देशभर के लाखों छात्र भाग लेंगे।

विज्ञापन

इस तारीख तक करें विषय अपडेट

सीयूईटी (यूजी) 2026 के लिए आवेदन करने वाले कई उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) से अनुरोध किया था कि उन्हें अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में पहले से चुने गए विषयों को अपडेट करने का अवसर दिया जाए, ताकि वे अपनी पसंद के विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए पात्र बन सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन


 उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस समय के दौरान अपने चुने गए विषयों को ध्यान से जांच लें और सही होने की पुष्टि कर लें, क्योंकि यह एक खास मौका है। इसके बाद बदलाव का अवसर नहीं मिलेगा, इसलिए सभी अभ्यर्थी सोच-समझकर ही अपने विषय तय करें।

एनटीए ने उन सभी उम्मीदवारों को, जिन्होंने सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है और आवेदन शुल्क जमा किया है, 17 से 19 अप्रैल 2026 (रात 11:50 बजे तक) के बीच अपने चुने गए विषयों में संशोधन करने का अवसर दिया है। इस अवधि के दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।

4 फरवरी तक चला रजिस्ट्रेशन

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक चली थी, जबकि परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) निर्धारित थी। बाद में उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंजीकरण की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 तक बढ़ाई गई और शुल्क भुगतान की सुविधा 7 फरवरी 2026 तक उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा, अभ्यर्थियों के अनुरोध पर आवेदन विंडो को एक बार फिर 23 फरवरी 2026 से 26 फरवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) के लिए खोला गया, ताकि इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकें।


उम्मीदवारों को सभी जरूरी अपडेट के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और cuet.nta.nic.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए अभ्यर्थी एनटीए हेल्पडेस्क नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed