CUET UG 2025 Counselling: मनचाहा कॉलेज पाने से न चूकें, पूरी तैयारी के साथ करें काउंसलिंग के लिए पंजीकरण
CUET UG 2025: सबसे पहले आपको सामान्य सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स को प्राथमिकता के आधार पर तय करें और उसे सावधानी से भरें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET UG 2025 Counselling: देशभर के केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों (यूजी कोर्सेज) में दाखिले के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी यूजी परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणामों की घोषणा के बाद आपका विश्वविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया से अपडेट रहना महत्वपूर्ण है। इसके बाद आपको सीयूईटी काउंसलिंग फॉर्म भरकर संबंधित विश्वविद्यालयों की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रियाओं के लिए पंजीकरण करना होता है। हालांकि, मनपसंद कॉलेज और कोर्स में दाखिला लेने के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होगा।
अगला जरूरी कदम
परिणाम घोषित होने के बाद सबसे पहले आपको सामान्य सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स को प्राथमिकता के आधार पर तय करें और उसे सावधानी से भरें। प्रत्येक विश्वविद्यालय के कोर्सवार कट-ऑफ सूची का ध्यान रखें। इससे मनचाहा कॉलेज और कोर्स पाने में आसानी होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा जारी की जाने वाली मेरिट सूची का ध्यान रखें और उसके शेड्यूल से भी अपडेटेड रहें।
पात्रता और कट-ऑफ
आप जिस भी कोर्स और यूनिवर्सिटी में आवेदन करना चाहते हैं, उसके लिए जरूरी पात्रता मानदंडों की अच्छी तरह से जांच कर लें। इसमें शैक्षणिक योग्यता, विषय संयोजन और कोई भी विशिष्ट पात्रताएं शामिल हो सकती हैं। यूनिवर्सिटी में छात्रावास की उपलब्धता, उसका स्थान, शिक्षक, पढ़ाई का माहौल और प्लेसमेंट रिकॉर्ड की जांच जरूर कर लें। इससे कॉलेज और कोर्स का चयन करने में सहूलियत होगी। किसी भी समस्या या संदेह की स्थिति में संबंधित यूनिवर्सिटी के काउंसलिंग सेल या हेल्प डेस्क से संपर्क करें।
काउंसलिंग पोर्टल लिंक
- एएमयू: counselling.amuonline.ac.in
- बीएचयूः bhu.ac.in/Site/AdmissionCounselling/1_2_16_Main-Site
- डीयू: admission.uod.ac.in
- इलाहाबाद विश्वविद्यालयः allduniv.ac.in
- जेएनयू: jnuee.jnu.ac.in
बैकअप विकल्प जरूर रखें
मनपसंद कोर्स या कॉलेज के साथ-साथ सुरक्षित और बैकअप विकल्प भी रखें। काउंसलिंग राउंड और अपग्रेडेशन प्रक्रिया को समझें। बहुत से संस्थान कई चरणों में काउंसलिंग कराते हैं। जानें कि क्या आपको फ्रीज, स्लाइड या फ्लोट का विकल्प मिलेगा या नहीं। समय रहते अपग्रेडेशन का विकल्प चुनें या सीट फ्रीज करें। केवल ऑफिशियल सोर्स पर भरोसा करें।
कमेंट
कमेंट X