{"_id":"682d9fae121c27616e0564e4","slug":"cuet-ug-2025-application-portal-open-for-accountancy-retest-submit-consent-by-this-date-2025-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CUET UG 2025: अकाउंटेंसी रीटेस्ट के लिए आवेदन पोर्टल सक्रिय, इस तारीख तक दर्ज करें सहमति","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CUET UG 2025: अकाउंटेंसी रीटेस्ट के लिए आवेदन पोर्टल सक्रिय, इस तारीख तक दर्ज करें सहमति
Wed, 21 May 2025 03:11 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Wed, 21 May 2025 03:11 PM IST
सार
CUET UG Exam 2025: सीयूईटी यूजी 2025 में शामिल अकाउंटेंसी विषय के उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया गया है। एनटीए ने रीटेस्ट के लिए पोर्टल सक्रिय कर दिया है, जहां केवल 13 से 16 मई के बीच परीक्षा दे चुके छात्र अपनी सहमति दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
CUET UG 2025
- फोटो : freepik
विस्तार
CUET UG 2025: टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 के तहत अकाउंटेंसी विषय की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। जिन छात्रों ने 13 से 16 मई 2025 के बीच अकाउंटेंसी पेपर में भाग लिया था, उन्हें संशोधित परीक्षा पैटर्न के अनुसार दोबारा परीक्षा देने का अवसर दिया जा रहा है। इसके लिए एनटीए ने एक पोर्टल खोला है, जहां इच्छुक उम्मीदवार 23 मई 2025 दोपहर 1 बजे तक पुनः परीक्षा में शामिल होने की सहमति दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उम्मीदवारों को cuet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा और "Re-test Consent" फॉर्म भरना होगा। यह एक वैकल्पिक विकल्प है, यानी जो छात्र दोबारा परीक्षा देना चाहते हैं, वही इस विकल्प को चुनें। एक बार पुनः परीक्षा में शामिल होने की सहमति दे दी गई, तो पहले दी गई परीक्षा की उत्तर पुस्तिका मान्य नहीं मानी जाएगी। सीयूईटी यूजी रीटेस्ट 2025 की तिथि, समय और केंद्र के बारे में विवरण जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
एनटीए ने कहा, "उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए NTA की वेबसाइट https://nta.ac.in और https://cuet pta nic in पर नजर रखें।"
Trending Videos
CUET UG 2025: अकाउंटेंसी रीटेस्ट के लिए एनटीए द्वारा निर्धारित नियम
- यह रीटेस्ट केवल उन उम्मीदवारों के लिए है जो 13 से 16 मई 2025 के बीच आयोजित अकाउंटेंसी परीक्षा में उपस्थित हुए थे।
- यदि कोई उम्मीदवार रीटेस्ट में शामिल होता है, तो उसका अंतिम स्कोर केवल पुनः परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तय होगा।
- पहले प्रयास में प्राप्त अंक मान्य नहीं होंगे, यानी केवल रीटेस्ट के अंक ही अंतिम माने जाएंगे।
- यदि कोई उम्मीदवार रीटेस्ट के लिए सहमति देता है लेकिन परीक्षा में उपस्थित नहीं होता, तो उसे अनुपस्थित माना जाएगा और कोई अंक नहीं मिलेगा।
- जो उम्मीदवार रीटेस्ट के लिए आवेदन नहीं करते, उनके पहले प्रयास (13–16 मई) के स्कोर को ही अंतिम माना जाएगा।
कमेंट
कमेंट X