CUET UG 2024: सीयूईटी-यूजी के लिए पंजीकरण शुरू; इस दिन तक भर सकते हैं फॉर्म; ये रहा सीधा लिंक
CUET UG Registration 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (CUET-UG 2024) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कार्यक्रम अधिसूचित किया है। कक्षा 12वीं के छात्र, जो फॉर्म भरना चाहते हैं वे नीचे पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET UG Registration 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 26 मार्च है।
CUET UG Registration Important dates : महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन विंडो- 27 फरवरी से 26 मार्च (रात 11:50 बजे)
- सुधार विंडो- 28 से 29 मार्च
- परीक्षा शहर की घोषणा- 30 अप्रैल
- प्रवेश पत्र- मई का दूसरा सप्ताह
- परीक्षा तिथियां- 15 से 31 मई तक
- उत्तर कुंजी- बाद में घोषित की जाएगी
- परिणाम दिनांक- 30 जून
13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी परीक्षा
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। और भारत के बाहर 26 शहरों सहित 380 शहरों में आयोजित की जाएगी।
हाइब्रिड मोड में होगी परीक्षा
नोटिस में कहा गया है, "शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए सीयूईटी यूजी परीक्षा हाइब्रिड मोड (कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT)/पेन और पेपर) में आयोजित की जाएगी।"
CUET UG 2024: एक से अधिक आवेदन पत्र जमा करने के विरुद्ध एनटीए ने दी चेतावनी
एनटीए ने कहा, "किसी भी परिस्थिति में, उम्मीदवारों को एक से अधिक आवेदन पत्र भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे उम्मीदवारों के खिलाफ, जिन्होंने एक से अधिक आवेदन पत्र भरे हैं, सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
CUET UG 2024: ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के उम्मीदवार इन चरणों को पालन कर सकते हैं।
- परीक्षा वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाएं।
- सीयूइटी-यूजी 2024 आवेदन पत्र लिंक खोलें।
- नया उम्मीदवार पंजीकरण पृष्ठ खोलें।
- लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अपना फॉर्म सबमिट करें और पृष्ठ डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X