फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET UG 2023 Exam Update All Questions will be from NCERT Class 12th Books Only

CUET UG: एनसीईआरटी 12वीं की बुक्स से ही आएंगे सवाल, परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त कंप्यूटर व कर्मी होंगे तैनात

Tue, 09 May 2023 07:06 PM IST
देवेश शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 09 May 2023 07:06 PM IST
सार

CUET UG 2023 Exam Syllabus: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने कहा कि स्नातक दाखिले की सीयूईटी यूजी- 2023 में 12वीं कक्षा के एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से ही प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
CUET UG 2023 Exam Update All Questions will be from NCERT Class 12th Books Only
CUET UG 2023 Exam Syllabus - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CUET UG 2023 Exam Syllabus Update: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने कहा कि स्नातक दाखिले की सीयूईटी यूजी- 2023 में 12वीं कक्षा के एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से ही प्रश्न पूछे जाएंगे। छात्र एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के तहत अपनी तैयारी जारी रखें। पेपर इसी पाठ्यक्रम से तैयार होते हैं। पिछले साल परीक्षा केंद्र की तकनीकी खामियों के चलते छात्रों की परेशानी को देखते हुए इस बार बैकअप कंप्यूटर रखने समेत अतिरिक्त कर्मी तैनात किए जाएंगे।  

विज्ञापन

CUET UG 2023: बीते साल से 41 फीसदी ज्यादा आवेदन

यूजीसी चेयरमैन ने कहा कि देश की दूसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा सीयूईटी यूजी को जिस मकसद से शुरू किया गया था, वह पूरा हो रहा है। दूरदराज व ग्रामीण और विभिन्न राज्य शिक्षा बोर्ड के छात्र किसी भी बड़े विश्वविद्यालय में अब सीयूईटी यूजी की मेरिट से दाखिला ले पा रहे हैं। सीयूईटी यूजी 2023 के पंजीकरण में पिछले साल के मुकाबले 41 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। यह छात्रों की पसंद को दर्शाता है। पहले किसी बड़े विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए 12वीं बोर्ड परीक्षा में 98से 100 फीसदी अंक होने जरूरी थे। अब 12वीं कक्षा के अंकों को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि स्नातक प्रोग्राम में दाखिला सीयूईटी यूजी और इंजीनियरिंग में जेईई मेन की मेरिट से मिलेगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

CUET UG 2023: अंग्रेजी और हिंदी समेत 13 भारतीय भाषा

सीयूईटी यूजी का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी समेत 13 भारतीय भाषा है। उच्च शिक्षा  में भाषा कोई बाधा नहीं है। सरकारी स्कूलों के छात्र भी आसानी से बड़े विश्वविद्यालयों में दाखिला ले रहे हैं। इसी कारण अब विश्वविद्यालयों में कैंपस विविधता भी बढ़ रही है। इससे छात्रों को विभिन्न राज्यों, उनकी संस्कृति, भाषा, पहनावे, त्योहार से लेकर खान-पान की जानकारियां मिलेगी। विश्वविद्यालयों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।  वह आत्मविश्वास से कहते हैं। आखिरकार, भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों की संख्या और इस वर्ष परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों की संख्या, दोनों में वृद्धि देखी गई है।  

 

विज्ञापन

CUET UG 2023: पिछले साल से बेहतर तैयारी

छात्रों के लिए सीयूईटी यूजी 2023 में बेहतर व्यवस्था और तैयारी की जा रही है। पहले परीक्षा के दिनों को कम किया गया। पहले सीयूईटी यूजी दो चरणाें में आयोजित की गयी थी। अब 21 से 31 मई तक सिर्फ 10 दिन, तीन शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। देशभर में परीक्षा केंद्रों की पहचान के बाद परीक्षण करने की बुनियादी ढांचे की जांच की गई है। परीक्षा केंद्रों का औचक्क निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर भी चेक किए जा रहे हैं ताकि परीक्षा के दौरान छात्रों को परेशानी न हो।  प्रत्येक केंद्र पर अतिरिक्त क्षमता की व्यवस्था की जा रही है। इसका मकसद, तकनीकी खामी होने पर छात्र को तुरंत दूसरा कंप्यूटर उपलब्ध करवाना है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed