फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET Result update 2022: Result may be released by this date, know will the admission process for DU-safalta

CUET Result update 2022 : इस तारीख तक जारी हो सकता है रिजल्ट? जानें DU के लिए कब से शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया

Thu, 08 Sep 2022 06:40 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Thu, 08 Sep 2022 06:40 PM IST
सार

CUET यूजी का आयोजन 15 जुलाई से 30 अगस्त के बीच किया गया है। इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन
CUET Result update 2022: Result may be released by this date, know will the admission process for DU-safalta
nta - फोटो : social media

विस्तार

देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए इस साल से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) की व्यवस्था लागू की गई है। इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जा रहा है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रहे CUET यूजी 2022 का एग्जाम सम्पन्न कराया जा चुका है। अब इसमें हिस्सा लेने वाले लाखों छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार बना हुआ है। 15 जुलाई से शुरू हुई यह परीक्षा 30 अगस्त 2022 को समाप्त हुई है और इसमें छात्रों की ओवरऑल उपस्थिति 60 फीसदी रही। वहीं केंद्रीय विश्वविद्यालयों के पोस्टग्रेजुएट (पीजी) कोर्सेस में एडमिशन के लिए CUET पीजी की परीक्षा एक सितंबर 2022 से शुरू हुई है। सीयूईटी यूजी के परिणाम से जुड़े किसी अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट पर विजिट करते रहें। वहीं अगर आप एसएससी की किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं तो आप सफलता डॉट कॉम के SSC  E Book Coruse - 2022 - Downlode Now की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

इस तारीख तक जारी हो सकता है रिजल्ट :

CUET यूजी में हिस्सा लेने वाले छात्रों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा के आयोजन में हुई देरी के बावजूद इसका रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो NTA इस परीक्षा का रिजल्ट 10 सितंबर तक जारी कर सकती है। वहीं CUET पीजी का आयोजन अगर 11 सितंबर तक पूरा हो जाता है तो इसका रिजल्ट 20 सितंबर तक जारी किया जा सकता है। छात्रों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए CUET और NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

DU के लिए कब से शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया :

CUET यूजी में हिस्सा लेने वाले अधिकतर छात्रों की पहली पसंद दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) थी और 6 लाख से भी अधिक छात्रों ने CUET के जरिए DU में एडमिशन के लिए आवेदन किया है। वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक DU में CUET के आधार पर एडमिशन की प्रक्रिया रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद शुरू हो सकती है। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक CUET के जरिये DU में एडमिशन के लिए जल्द ही कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल लांच किया जाएगा और छात्रों को पहले इस पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। छात्रों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए CUET की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

NDA/NA, CUET जैसे प्रवेश परीक्षाओं या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त इनप्रवेश परीक्षाओं के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इनकोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैंऔर सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में Safalta App डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed