फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET Result 2024: UGC gave instructions to all universities to prepare the program, read more details here

CUET Result 2024: यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को कार्यक्रम तैयार करने के दिए निर्देश, पूरी जानकारी यहां पढ़े

Mon, 29 Jul 2024 09:26 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Mon, 29 Jul 2024 09:26 AM IST
सार

CUET-UG Result 2024: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम-स्नातक (सीयूईटीयूजी) के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा के स्कोर के मुताबिक छात्रों को स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाएगा। 

विज्ञापन
CUET Result 2024: UGC gave instructions to all universities to prepare the program, read more details here
UGC - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 
विज्ञापन

CUET-UG Result 2024: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम-स्नातक (सीयूईटीयूजी) के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को दाखिले के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विश्वविद्यालयों से कहा है कि दाखिला प्रक्रिया में देरी से छात्रों को आगे दिक्कत नहीं होनी चाहिए। 

परिणाम आने के बाद छात्रों को दाखिला प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालयों को अपना कार्यक्रम तैयार करने का निर्देश दिया गया है। दाखिले के समय दूर-दराज, मानसून आदि को ध्यान में रखते हुए समय देना होगा। हेल्पलाइन नंबर भी जारी करने को कहा गया है। इसके अलावा ऑनलाइन दाखिले की सुविधा भी देनी होगी ताकि छात्र कहीं से भी दाखिला फीस, दस्तावेज जमा कर सके।

विज्ञापन


नया सत्र अगस्त के दूसरे से तीसरे हफ्ते के बीच 
यूजीसी ने अगस्त के दूसरे-तीसरे हफ्ते के बीच नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने को कहा है। हालांकि विश्वविद्यालय स्वायत्त संस्थान हैं, इसलिए वे अपने आधार पर दाखिला प्रक्रिया और नया सत्र शुरू करने का अधिकार रखते हैं। शैक्षणिक सत्र के देरी से शुरू होने का असर पढ़ाई पर नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना काल में भी शैक्षणिक सत्र में देर हुई थी, लेकिन छुटिट्यों में कटौती व शनिवार को कक्षाएं लगाकर सेमेस्टर सत्र समय से पूरा कर लिया गया था। इससे पहले विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र अगस्त के पहले हफ्ते से शुरू होता है, लेकिन प्रवेश अगस्त आखिरी हफ्ते तक चलते हैं।

60 मिनट का दिया गया था समय
इकनोमिक्स, अकाउंटेंसी, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस, इंफोरमेटिक्स प्रैक्टिस, कैमिस्ट्री, मैथ्मेटिक्स, जनरल विषयों की परीक्षा के लिए 60 मिनट का समय दिया गया था। परीक्षा के लिए भारत में 379 शहरों और विदेशों के 26 शहरों में परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा में 1,195 विषय विशेषज्ञ और 5,65 अनुवादक थे।
इन विवि में होंगे दाखिले

सीयूईटी-यूजी की परीक्षा से 157 निजी, 46 केंद्रीय, 40 राज्य, 29 डीम्ड टू-बी यूनिवर्सिटी समेत विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलेगा। इसमें दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि, धर्मशाला यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश, विश्व भारती, राजस्थान यूनिवर्सिटी, हरियाणा यूनिवर्सिटी समेत अन्य विश्वविद्यालय शामिल हैं।

अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषाओं में परीक्षा
सीयूईटी-यूजी की परीक्षा अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषाओं में हुई थी। सबसे अधिक 8,22,518 छात्रों ने अंग्रेजी माध्यम में परीक्षा दी थी। जबकि हिंदी माध्यम में 1,65,549 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसके अलावा कोंकणी और सिंधी में सिर्फ दो-दो छात्र थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed