CUET Result 2024: सीयूईटी यूजी रिजल्ट आज घोषित होने की उम्मीद, जानें क्या है ताजा अपडेट
CUET Result 2024: सीयूईटी यूजी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीयूईटी यूजी रिजल्ट आज जारी होने की उम्मीद है। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET Result 2024: सीयूईटी यूजी रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों का जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबित, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2024 का परिणाम आज, 28 जुलाई को घोषित करने की उम्मीद है। हालांकि, सीयूईटी यूजी रिजल्ट की घोषणा को लेकर अभी कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं की गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीयूईटी यूजी 2024 का परिणाम आज शाम 7:30 बजे से 9:30 बजे के बीच घोषित होने की संभावना है। हालांकि, परिणाम की तारीख और समय की अधिकारियों द्वारा पुष्टि की जानी बाकी है।
एनटीए ने सीयूईटी यूजी परीक्षा हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) में 15, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 29 मई को 26 अंतरराष्ट्रीय स्थानों सहित 379 शहरों के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की। सीयूईटी यूजी की पुन: परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए लगभग 13.48 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। सीयूईटी अनंतिम उत्तर कुंजी 7 जुलाई को जारी हुई थी, और उम्मीदवार 9 जुलाई तक आपत्तियां उठा सकते थे।
आवश्यक क्रेडेंशियल
सीयूईटी यूजी परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करना आवश्यक है। सीयूईटी 2024 स्कोरकार्ड पर किसी भी विसंगति के मामले में, उम्मीदवारों को सुधार के लिए एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क करना आवश्यक है। एनटीए ने 25 जुलाई को सीयूईटी 2024 की अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की है।
स्कोरकार्ड पर उल्लिखित विवरण
- उम्मीदवार का रोल नंबर
- श्रेणी
- विषय कोड
- विषय
- योग्यता स्थिति
- योग्यता रैंक
- लिंग
- प्राप्त अंक
उम्मीदवार सीयूईटी यूजी 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए इन निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, exam.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाएं।
- होमपेज पर 'CUET UG परिणाम 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- आपका सीयूईटी यूजी 2024 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X