{"_id":"632266372ee9611f3a1a9d4d","slug":"cuet-relief-to-students-who-not-fill-du-option-in-form-nta-gave-a-chance-to-make-changes","type":"story","status":"publish","title_hn":"CUET: फॉर्म में DU का विकल्प नहीं भरने वाले छात्रों को राहत, NTA ने बदलाव करने का दिया मौका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CUET: फॉर्म में DU का विकल्प नहीं भरने वाले छात्रों को राहत, NTA ने बदलाव करने का दिया मौका
Thu, 15 Sep 2022 05:11 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 15 Sep 2022 05:11 AM IST
सार
डीयू की ओर से सोमवार को सामान्य सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) 2022 पोर्टल शुरू किया था। जिन छात्रों ने सीयूईटी के फॉर्म में डीयू को अपनी प्राथमिकता के विकल्प में भरा था, वही विद्यार्थी डीयू के पोर्टल पर दाखिले के लिए आवेदन कर सकते थे।
विज्ञापन
सीयूईटी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) के फॉर्म में डीयू का विकल्प नहीं चुनने वालों के लिए राहत की खबर है। अब ऐसे विद्यार्थी डीयू में दाखिले की प्राथमिकता के लिए अपना विकल्प भर सकेंगे। वहीं उन्हें सीयूईटी में अपना विवरण बदलने का अवसर भी मिलेगा। एनटीए की ओर से छात्रों को विकल्पों में बदलाव करने का मौका दिया है।
विज्ञापन
डीयू की ओर से सोमवार को सामान्य सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) 2022 पोर्टल शुरू किया था। जिन छात्रों ने सीयूईटी के फॉर्म में डीयू को अपनी प्राथमिकता के विकल्प में भरा था, वही विद्यार्थी डीयू के पोर्टल पर दाखिले के लिए आवेदन कर सकते थे। लेकिन डीयू के संज्ञान में आया कि कई छात्रों ने डीयू का विकल्प नहीं भरा था इस कारण से कुछ विद्यार्थियों को डीयू एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
डीयू कुलसचिव डॉक्टर विकास गुप्ता ने बताया कि कुछ छात्रों ने सीयूईटी-यूजी का फॉर्म भरा लेकिन डीयू का विकल्प नहीं चुना था, उन्हें अब डीयू में पंजीकरण करने में परेशानी आ रही है। ऐसे में अब एनटीए ने सीयूईटी के ऑनलाइन फॉर्म में छात्रों को अपना ब्यौरा सुधार करने की अनुमति दी है। सुधार सुविधा 15 सितंबर सुबह 10 बजे तक उपलब्ध है।
विज्ञापन
सुधार विंडो में आवेदक अपने या माता-पिता के नाम में सुधार करने के साथ साथ अपनी जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, पीडब्ल्यूबीडी व विश्वविद्यालयों की पसंद के विकल्प में भी सुधार कर सकते हैं।
इस सुधार विंडो के माध्यम से सीयूईटी-यूजी 2022 के विश्वविद्यालय चयन में दिल्ली विश्वविद्यालय को जोड़ कर छात्र डीयू के सीएसएएस 2022 में आवेदन के पात्र बन सकते हैं। ऐसे छात्रों का विवरण एनटीए की सुधार विंडो बंद होने के 48 घंटों में सीएसएएस पर उपलब्ध होगा।
कमेंट
कमेंट X