फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET PG Result No Normalisation of scores done in CUET-PG UGC Chief M Jagadesh Kumar

CUET PG: सीयूईटी पीजी रिजल्ट पर बोले यूजीसी प्रमुख, स्कोर नॉर्मलाइजेशन नहीं हुआ, छह छात्रों को 100 पर्सेंटाइल

Mon, 26 Sep 2022 09:15 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 26 Sep 2022 09:15 PM IST
सार

CUET PG Result: सीयूईटी पीजी का रिजल्ट जारी होने के बाद सोमवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार का बड़ा बयान आया है।

विज्ञापन
CUET PG Result No Normalisation of scores done in CUET-PG UGC Chief M Jagadesh Kumar
यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो

विस्तार

CUET PG Result 2022: सीयूईटी पीजी का रिजल्ट जारी होने के बाद सोमवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार का बड़ा बयान आया है। यूजीसी चेयरमैन प्रोफेसर कुमार ने कहा कि सीयूईटी पीजी के रिजल्ट में स्कोर का नॉर्मलाइजेशन नहीं किया गया है।

विज्ञापन

यूजीसी अध्यक्ष प्रो कुमार के अनुसार, सीयूईटी-यूजी के विपरीत, स्नातकोत्तर प्रवेश के लिए सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा यानी सीयूईटी पीजी के लिए अंकों का कोई सामान्यीकरण नहीं किया गया है। कुमार ने कहा कि सीयूईटी-पीजी में अंकों का कोई सामान्यीकरण नहीं किया गया है और विश्वविद्यालय 'रॉ अंकों' के आधार पर रैंक सूची तैयार करेंगे, न कि एनटीए स्कोर के आधार पर।

विज्ञापन

CUET PG Result: छह उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए

इसलिए, सभी उम्मीदवारों के लिए एक समान प्रतिस्पर्धा के लिए मैदान प्रदान करने के लिए स्कोर को सामान्य किया जाना जरूरी था। सीयूईटी-यूजी के विपरीत, एनटीए ने स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा के लिए विषयवार टॉपर्स की भी घोषणा की है। छह उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए हैं। CUET PG 2022 1 सितंबर से 12 सितंबर के बीच आयोजित किया गया था। इस साल अपने पहले संस्करण में CUET PG के लिए पंजीकरण कराने वाले 6,07,648 उम्मीदवारों में से 3,34,997 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। उम्मीदवार अब cuet.nta.nic.in पर स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
 

एनटीए सीयूईटी रैंक सूची तैयार की गई

यूजीसी चेयरमैन प्रोफेसर कुमार ने कहा कि सीयूईटी यूजी के परिणाम 16 सितंबर को घोषित किए गए थे, उसके स्कोर का सामान्यीकरण कर दिया गया था। यूजीसी ने घोषणा की थी कि सामान्यीकृत नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के स्कोर के आधार पर ही एनटीए सीयूईटी रैंक सूची तैयार की जाएगी। जबकि सीयूईटी पीजी में अंकों के सामान्य नहीं होने के कारणों के बारे में पूछे जाने पर, कुमार ने कहा कि सीयूईटी पीजी परीक्षा अधिकांश विषयों के लिए एक ही चरण में आयोजित की गई थी, जबकि यूजी परीक्षा में, परीक्षा विभिन्न चरणों और पाली में आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed