फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET PG City Intimation Slip 2025 out at exams.nta.ac.in/CUET-PG; Admit cards will released shortly

CUET PG 2025 City Intimation Slip: सीयूईटी पीजी की शहर सूचना पर्ची जारी, जानें कब आएगा प्रवेश पत्र

Thu, 06 Mar 2025 09:40 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 06 Mar 2025 09:40 PM IST
सार

CUET PG 2025 City Slip: एनटीए ने बहुप्रतीक्षित सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। पंजीकृत उम्मीदवार अब इसकी मदद से जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित होगा।
 

विज्ञापन
CUET PG City Intimation Slip 2025 out at exams.nta.ac.in/CUET-PG; Admit cards will released shortly
CUET PG 2025 City Intimation Slip - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CUET PG 2025 City Intimation Slip: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आज, 6 मार्च 2025 को सीयूईटी पीजी परीक्षा के शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया था, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG पर जाकर शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


शहर सूचना पर्ची के माध्यम से उम्मीदवार यह जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित होगा। उम्मीदवार तदानुसार अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं। गौरतलब है कि यह प्रवेश पत्र नहीं है। एनटीए सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र बाद में जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

CUET PG Admit Card: कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?

एनटीए ने सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है और कहा है कि प्रवेश पत्र भी जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि, एनटीए की ओर से प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में किसी सटीक तिथि का जिक्र नहीं किया है।

सीयूईटी पीजी 2025 सूचना बुलेटिन के अनुसार, प्रवेश पत्र परीक्षा से चार या पांच दिन पहले जारी किया जाएगा। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि एनटीए 9-10 मार्च के आसपास सीयूईटी पीजी परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर सकता है।

CUET PG 2025: 13 मार्च से शुरू होगी परीक्षा

सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा 2025 157 विषयों के लिए तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। शिफ्ट 1 सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक, शिफ्ट 2 दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक और शिफ्ट 3 शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक होगी। इस साल कुल 4,12,024 पंजीकृत उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे। एनटीए ने सीयूईटी पीडी परीक्षा की अवधि 105 मिनट से घटाकर 90 मिनट कर दी है, जबकि प्रश्नों की संख्या 75 पर अपरिवर्तित रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed