CUET PG 2025 Registration: सीयूईटी पीजी के लिए बंद हो जाएगी आज आवेदन विंडो, जल्द करें यहां से आवेदन
CUET PG 2025 Registration: एनटीए आज सीयूईटी पीजी के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन कर दें। इसके लिए परीक्षा 13 से 31 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET PG 2025 Registration Last Date: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी 8 फरवरी, 2025 को सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे सीयूईटी पीजी की आधिकारिक वेबसाइट (exams.nta.ac.in) के माध्यम से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नोट करें तिथियां
ऑनलाइन आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 8 फरवरी रात 11:00 बजे तक है, जबकि शुल्क के सफल अंतिम लेनदेन की अंतिम तिथि 9 फरवरी रात 11:50 बजे तक बढ़ा दी गई है।
परीक्षा तिथि और अवधि
सीयूईटी पीजी परीक्षा 13 मार्च 2025 से 31 मार्च 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। सीयूईटी पीजी कार्यक्रम के माध्यम से कुल 157 विषय पेश किए जा रहे हैं। यह परीक्षा देश भर के 312 शहरों में आयोजित की जाएगी, जिसमें भारत के बाहर के 27 शहर शामिल हैं।
सीयूईटी पीजी परीक्षा 2025 की अवधि 105 मिनट से घटाकर 90 मिनट कर दी गई है। हालांकि, प्रश्नों की संख्या पिछले साल की तरह ही 75 ही रहेगी। परीक्षा प्रतिदिन दो से तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक शिफ्ट एक घंटे 30 मिनट की होगी।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार सीयूईटी पीजी की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जाएं।
- होमपेज पर "CUET-PG 2025 के लिए पंजीकरण अभी लाइव है" विकल्प पर क्लिक करें।
- यहां पर उपलब्ध "नया पंजीकरण" विकल्प पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों को उल्लिखित प्रारूप में अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आगे की आवश्यकता उसकी एक कॉपी अपने पास रख लें।
कमेंट
कमेंट X