फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET PG 2025 registration last date extended to February 8; apply here

CUET PG 2025 Registration 2025: सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, अब इस तारीख तक भरें फॉर्म

Sat, 01 Feb 2025 02:35 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 01 Feb 2025 02:35 PM IST
सार

CUET PG 2025 Registration: एनटीए ने सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया था उनके पास अब एक और मौका है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
CUET PG 2025 registration last date extended to February 8; apply here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

CUET PG 2025 Registration 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-PG 2025) पंजीकरण की समय सीमा दी है। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को पहले आधिकारिक वेबसाइट, (exam.nta.ac.in/CUET-PG) के माध्यम से सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र 2025 जमा करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 फरवरी, 2025 निर्धारित है।

विज्ञापन


एनटीए ने बताया कि उम्मीदवारों की ओर से कई अनुरोध प्राप्त होने के बाद सीयूईटी पीजी पंजीकरण की अंतिम तिथि 8 दिन बढ़ा दी गई है। 
 

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 8 फरवरी रात 11:00 बजे तक बढ़ा दी गई है, जबकि शुल्क के सफल अंतिम लेनदेन की अंतिम तिथि 9 फरवरी रात 11:50 बजे तक बढ़ा दी गई है। सुधार विंडो अब 10 से 12 फरवरी तक खुली रहेगी।

विज्ञापन

13 मार्च से होंगे एग्जाम्स

परीक्षा 13 मार्च 2025 से 31 मार्च 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। सीयूईटी पीजी कार्यक्रम के माध्यम से कुल 157 विषय पेश किए जा रहे हैं। यह परीक्षा देश भर के 312 शहरों में आयोजित की जाएगी, जिसमें भारत के बाहर के 27 शहर शामिल हैं। 

परीक्षा अवधि

सीयूईटी पीजी परीक्षा 2025 की अवधि 105 मिनट से घटाकर 90 मिनट कर दी गई है। हालांकि, प्रश्नों की संख्या पिछले साल की तरह ही 75 ही रहेगी। परीक्षा प्रतिदिन दो से तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक शिफ्ट एक घंटे 30 मिनट की होगी।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार सीयूईटी पीजी की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जाएं। 
  • होमपेज पर "CUET-PG 2025 के लिए पंजीकरण अभी लाइव है" विकल्प पर क्लिक करें। 
  • यहां पर उपलब्ध "नया पंजीकरण" विकल्प पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों को उल्लिखित प्रारूप में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आगे की आवश्यकता उसकी एक कॉपी अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed