{"_id":"67a97c0a364cd1441106ea94","slug":"cuet-pg-2025-application-form-correction-window-open-today-know-which-details-can-be-changed-2025-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CUET PG: सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र में सुधार के लिए आज खुलेगी विंडो, जानें किन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CUET PG: सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र में सुधार के लिए आज खुलेगी विंडो, जानें किन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव
Mon, 10 Feb 2025 09:41 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 10 Feb 2025 09:41 AM IST
सार
CUET PG 2025: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट के लिए आवेदन सुधार विंडो आज से खोल दी जाएंगी। सीयूईटी पीजी परीक्षा 13 मार्च 2025 से 31 मार्च 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे बताए विवरणों में तय समयसीमा के भीतर सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन
CUET PG 2025
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET PG 2025 Correction Window: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (CUET PG 2024) के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज आवेदन सुधार विंडो खोलेगी। जिन छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है और उनके आवेदन पत्र में कोई त्रुटि रह गई है, वे अब अपने आवेदन पत्र को संशोधन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.ntaonline.in/CUET-PG/ पर जाकर अपने आवेदन पत्र में निर्धारित क्षेत्रों में सुधार कर सकते हैं।
सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी, 2025 (रात 11:50 बजे तक)है।
विज्ञापन
सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी, 2025 (रात 11:50 बजे तक)है।
सीयूईटी पीजी 2025: इन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव
- उम्मीदवार का नाम या माता का नाम या पिता का नाम
- जन्म की तारीख
- लिंग
- वर्ग
- PwBD स्थिति
- विश्वविद्यालयों का चयन
परीक्षा तिथि और अवधि
सीयूईटी पीजी परीक्षा 13 मार्च 2025 से 31 मार्च 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। सीयूईटी पीजी कार्यक्रम के माध्यम से कुल 157 विषय पेश किए जा रहे हैं। यह परीक्षा देश भर के 312 शहरों में आयोजित की जाएगी, जिसमें भारत के बाहर के 27 शहर शामिल हैं।सीयूईटी पीजी परीक्षा 2025 की अवधि 105 मिनट से घटाकर 90 मिनट कर दी गई है। हालांकि, प्रश्नों की संख्या पिछले साल की तरह ही 75 ही रहेगी। परीक्षा प्रतिदिन दो से तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक शिफ्ट एक घंटे 30 मिनट की होगी।
आवेदन पत्र कैसे संपादित करें?
- आधिकारिक वेबसाइट exams.ntaonline.in/CUET-PG/ पर जाएं।
- अब 'साइन इन' टैब पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- सीयूईटी पीजी 2025 आवेदन पत्र प्रदर्शित किया जाएगा।
- विशेष फील्ड में सुधार करें और सबमिट टैब पर क्लिक करें।
- परिवर्तन सहेजें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X