फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET PG 2025 Application Correction Window closing soon at exam.ntaonline.in/CUET-PG, read details

CUET PG 2025: बंद होने वाली है सीयूईटी पीजी के लिए करेक्शन विंडो, केवल इन विवरणो में ही कर पाएंगे सुधार

Tue, 11 Feb 2025 04:05 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 11 Feb 2025 04:05 PM IST
सार

CUET PG 2025 Application Correction: एनटीए ने सीयूईटी पीजी के लिए जल्द ही करेक्शन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी परीक्षा 13 से 31 मार्च तक सीबीटी मोड में निर्धारित है।

विज्ञापन
CUET PG 2025 Application Correction Window closing soon at exam.ntaonline.in/CUET-PG, read details
CUET PG 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CUET PG 2025 Application Correction 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करेक्शन विंडो कल 11 फरवरी, 2025 को बंद कर देगी। जिन उम्मीदवारों ने पहले फॉर्म भरे थे, वे आधिकारिक वेबसाइट, exam.ntaonline.in/CUET-PG/ पर जाकर अपने आवेदन में बदलाव कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "उक्त परीक्षा के लिए सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट (https://exams.nta.ac.in/CUET-PG/) पर जाएं और अपने विवरणों को सत्यापित करें। उन्हें सलाह दी जाती है कि यदि आवश्यक हो तो अपने संबंधित आवेदन पत्र में अपने विवरण में सुधार करें।"

विज्ञापन

उम्मीदवार 12 फरवरी, 2025 तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना में यह भी उल्लेख किया गया है कि उम्मीदवारों को अपने विवरण को सही करने का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा। यदि लागू हो, तो उम्मीदवारों को क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है।

 इन विवरणों में कर सकेंगे सुधार

  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता या माता का नाम
  • शैक्षणिक योग्यता
  • परीक्षा शहर की प्राथमिकताएं (स्थायी एंववर्तमान पते के आधार पर)
  • जन्मतिथि
  • जेंडर
  • श्रेणी/उपश्रेणी
  • टेस्ट पेपर कोड
 

इन विवरणों में नहीं कर सकेंगे संशोधन

  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल एड्रैस
  • परमानेंट एवं वर्तमान पता
  • फोटोग्राफ और अपलोड किए हस्ताक्षर
विज्ञापन

आवेदन पत्र में ऐसे करें सुधार 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (exam.ntaonline.in) पर जाएं
  • अब होमपेज पर आवेदन सुधार लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और साइन इन करें।
  • यहां आवेदन प्रपत्र में आवश्यक विवरण संशोधित करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए संशोधित आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed