CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि आज, बिना समय गवांए अभी इस लिंक से करें अप्लाई
CUET PG 2024: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पीजी के लिए पंजीकरण करने की आज अंतिम तिथि है। आवेदन करने के इच्छुक छात्र बिना समय गवांए तुरंत नीचे दिए लिंक से अप्लाई कर दें।
विस्तार
CUET PG 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) आज, 07 फरवरी को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पीजी (CUET PG 2024) के लिए पंजीकरण विंडो बंद करने वाली है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी या अन्य भाग लेने वाले संस्थानों से मास्टर्स करने के इच्छुक छात्र इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवदेन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर अभी आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।
यहां देखें महत्वपूर्ण तिथियां
एप्लिकेशन सुधार विंडो 9 से 11 फरवरी, 2024 तक खुलेगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 11 से 28 मार्च, 2024 तक आयोजित होने वाली है। परीक्षा सिटी स्लिप अस्थायी रूप से 4 मार्च को और एडमिट कार्ड 7 मार्च को जारी होने वाले हैं।
CUET PG 2024 प्रवेश परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। परीक्षा केंद्रीय और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों/संस्थानों/संगठनों/स्वायत्त कॉलेजों में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी।
सीयूईटी पीजी 2024 के लिए आवेदन करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- मुखपृष्ठ पर, 'रजिस्टर' पर क्लिक करें और निर्देश पढ़ें।
- शर्तें स्वीकार करें और चरण 1 पंजीकरण पूरा करें।
- लॉगिन करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- विधिवत भरे हुए फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X