CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी पंजीकरण की आखिरी डेट आगे बढ़ी, ऐसे करें आवेदन
CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी पंजीकरण का आखिरी मौका उम्मीदवारों के पास है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फटाफट आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET PG 2024 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी) 2024 के लिए पंजीकरण करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार 07 फरवरी 2024 तक आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी, 2024 तक थी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक परीक्षा के लिए पंजीकरण नहीं कराया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर सीयूईटी पीजी 2024 आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि को दूसरी बार आगे बढ़ाया गया है। इससे पहले 24 जनवरी 2024 तक आवेदन का मौका दिया गया था।
CUET PG 2024 आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी पीजी 2024 आवेदन शुल्क दो पेपरों के लिए 1,200 रुपये है और प्रत्येक अतिरिक्त पेपर के लिए 600 रुपये अतिरिक्त शुल्क है। सामान्य-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (जनरल-ईडब्ल्यूएस) और अन्य पिछड़ा वर्ग-नॉन-क्रीमी लेयर (ओबीसी-एनसीएल) के उम्मीदवारों को प्रत्येक अतिरिक्त पेपर के लिए 500 रुपये के साथ 1,000 रुपये का शुल्क देना होगा।
अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), और तीसरे लिंग के उम्मीदवारों को 900 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा, जबकि बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) को 800 रुपये जमा करना होगा। भारत के बाहर के आवेदकों के लिए शुल्क 6,000 रुपये है। दो टेस्ट पेपर तक और प्रत्येक अतिरिक्त पेपर के लिए 2,000 रुपये है।
CUET PG 2024 परीक्षा पैटर्न
सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा 11 से 28 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा। पेपर की अवधि 1.45 घंटे है और सभी परीक्षा के दिनों में तीन पालियां होंगी।
कमेंट
कमेंट X